Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

b1d1dcd9186aba6a623c0e3a4d03040817838172744011212 original


इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भारत को 56 रनों से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम की. पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे, जवाब में भारत 201 रन ही बना पाई. एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया, जो हमने पूरी सीरीज में देखा. फील्डिंग भी खराब रही, कई कैच छूटे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इसे हार के कारणों में से एक बताया, लेकिन उन्होंने स्टेडियम के साइज और अलग डाइमेंशन को भी दोष दिया. उन्होंने बल्लेबाजी को लेकर कहा कि हम पार्टनरशिप बनाने के बजाय सीधे चेज करने की कोशिश कर रहे थे.

श्रेयस अय्यर ने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने को मिला. जैसे हालात, समझ और उनके हिसाब से खुद को ढालना. यह सबसे अच्छी पिच थी जिस पर हमने खेला. बल्लेबाजी में हमारा अप्रोच अलग था. पहले मैच से ही हालात बदलते रहे. एक प्रोफेशनल के तौर पर हमें हालात को समझना होगा और उनके हिसाब से ढलना होगा.”

कैच छोड़ने का नुकसान उठाना पड़ा- अय्यर

कप्तान ने आगे कहा, “यह बताना जरुरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उसे सुधारने की जरुरत है. खासकर विदेशों में, जहां मैदानों का साइज और डाइमेंशन अलग-अलग होते हैं. हमने कैच छोड़े जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा. शायद हम 220-225 रन का टारगेट चेज कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.”

भारत का हर गेंदबाज महंगा साबित हुआ, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 15 की इकॉनमी से रन लुटाए. अक्षर ने अपने 4 ओवरों में 63 और प्रिंस ने 60 रन दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 38 और अर्शदीप सिंह ने 33 रन दिए. सूर्यांश शेडगे ने 3 ओवरों में 39 रन लुटाए, शिवम दुबे ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए लेकिन उस ओवर में भी वह 22 रन देकर गए.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, “हमारे लगातार विकेट गिरते रहे. हम साझेदारी करने की जगह सीधे चेज करने की कोशिश कर रहे थे. हमें चाहिए कि हम गेंदबाजों को टारगेट करें इसके लिए समय लेना होगा. उनकी गेंदबाजी एकदम सटीक थी. जोस बटलर शानदार खेले और हैरी ब्रूक ने अपनी पारी से मैच का रुख पलट दिया.”

यह भी पढ़ें- विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *