दिल्ली के सामने मुंबई इंडियंस के धुरंधर फ्लॉप, दिया 163 का लक्ष्य; अब MI का जीतना मुश्किल

a17281e6ce48b693530e1b24951731cc1775302613568143 original


अरुण जेटली स्टेडियम के पाटा विकेट पर मुंबई इंडियंस की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 162 रन ही बना सकी. दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई लाइन लेंथ से गेंदबाजी की, और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. वहीं रोहित शर्मा ने 26 गेंद में 35 रन बनाए. दिल्ली के लिए पांच गेंदबाजों ने विकेट चटकाए. 

दिल्ली कैपिटल्स के सामने घरेलू मैदान पर अब सिर्फ 163 रनों का लक्ष्य है. दिल्ली के पास शानदार बैटिंग लाइन-अप है. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच को जीतना बेहद मुश्किल है. मुंबई इंडियंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए हैं.

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की पारी 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रियान रिकल्टन तीसरे ओवर में आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा जीरो पर आउट हो गए. मुकेश कुमार ने एक ओवर में दोनों को पवेलियन वापस भेज दिया. 

18 रनों पर दो विकेट गिरे तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई. रोहित ने 26 गेंद में 35 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का आया. सूर्यकुमार ने 36 गेंद में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली. 

अंत में नमनधीर ने 21 गेंद में 28 रन बनाए. उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का आया. मिचेल सैंटनर 13 गेंद में 18 और कॉर्बिन बॉश चार गेंद में 11 रनों पर नाबाद लौटे. सैंटनर और बॉश दोनों ने दो-दो चौके लगाए. 

दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं लुंगी नगिदी, अक्षर पटेल, विपरज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट झटका.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *