इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

01dd2c1dd278194d26de8a19ffd91f0017872260496391364 original


इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) इंजरी के चलत पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. पहले उम्मीद की जा रही थी कि कर्रन की इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रही टेस्ट सीरीज में वापसी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे इंग्लिश ऑलराउंडर की सर्जरी होगी. 

उन्होंने पिछला टेस्ट जुलाई 2021 में खेला था. द हंड्रेड खत्म होने के बाद कर्रन की सर्जरी होगी, जिसके चलते वह इंग्लैंड के लिए पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे. कर्रन के साथी खिलाड़ी विल जैक्स भी अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जैक्स की वापसी कब होती है. 

सरे की तरफ से जारी किए एक बयान सैम कर्रन को लेकर कहा गया, “सैम कर्रन की ग्रोइन इंजरी आकलन किया गया है और शुक्रवार को उनकी सर्जरी होगी. वह बाकी के होम सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.”

यह भी पढ़ें: कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

विल जैक्स को लेकर सरे क्रिकेट ने क्या कहा?

बयान में जैक्स को लेकर कहा गया, “विल जैक्स अभी अपेंडिक्स निकलवाने के सफल ऑपरेशन के बाद रिकवर हो रहे हैं. हम उनके ठीक होने के प्रोसेस पर नजर रखेंगे और श्रीलंका सीरीज से पहले उसके खेलने की स्थिति का आकलन करेंगे.”

सैम कर्रन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

सैम इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 24 टेस्ट, 44 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 38 पारियों में उन्होंने 815 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. फॉर्मट की 42 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कर्रन ने 47 विकेट चटकाए हैं. वनडे की 33 पारियों में उनके बल्ले से 668 रन निकले, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं. वनडे की 44 पारियों में उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में 2 फिफ्टी की मदद से 744 रन बनाए और 75 पारियों में 73 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *