
एलोवेरा जेल बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. अगर आपके बाल रूखे और ड्राई हैं, तो नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना अपके लिए बेहद फायदेमंद होता है. 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके बालों की लंबाई और खासकर सिरों पर लगाएं. करीब 20-30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. यह मिश्रण बालों को मुलायम महसूस कराने और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है.

मेथी के दाने भी पारंपरिक हेयर केयर में इस्तेमाल किए जाते हैं. इन्हें नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से बालों को कंडीशन करने में मदद मिलती है. आधा कप नारियल तेल में 1-2 चम्मच मेथी के दाने डालें। इसे बहुत धीमी आंच पर कुछ मिनट गर्म करें. ठंडा होने के बाद तेल को छान लें. अब इस तेल से स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से मसाज करें. करीब 30 मिनट से एक घंटे बाद बालों को धो लें. यह आपके बालों को सॉफ्ट और सुंदर बनाने में मदद करता है.

करी पत्ते का इस्तेमाल भी कई घरेलू हेयर केयर नुस्खों में किया जाता है. नारियल तेल के साथ इसे मिलाकर एक आसान हेयर ऑयल तैयार किया जा सकता है. एक कप नारियल तेल में 8-10 साफ और सूखे करी पत्ते डालें. इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट गर्म करें. जब पत्ते हल्के कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें. तेल को पूरी तरह ठंडा करके छान लें. इस तेल को बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाकर हल्की मसाज करें. 30-60 मिनट बाद शैंपू कर लें.

सिर्फ तेल लगाने से बालों का टूटना पूरी तरह बंद होना जरूरी नहीं है. इसके साथ ही आपको अपने बालों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. बालों को बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या तेज गर्म हवा के संपर्क में लाने से बचें. गीले बालों को जोर से रगड़ने के बजाय धीरे से सुखाएं और बहुत कसकर हेयरस्टाइल बनाने से भी बचें. इससे आपके बाल कमजोर होते हैं.

साथ ही खाने में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करना भी महत्वपूर्ण है. यह आपके बालों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही झड़ने से भी बचाते हैं. काले और घने बालों के लिए हरी सब्जियां और दालें जरूरी है.
Published at : 31 Aug 2026 02:19 PM (IST)