UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

2d25aa2967b964e6aa7c5d6691f7f19317755616246221294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है.उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत कुल 722 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है और उनका स्कोरकार्ड वैध है.

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं. सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा पद रखे गए हैं, जबकि SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा.यह भर्ती प्रदेश के आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है.

योग्यता क्या चाहिए
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए. इसके अलावा, PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों ने NCC का ‘B’ सर्टिफिकेट लिया है या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल सेवा की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी.

शारीरिक योग्यता
आबकारी सिपाही के पद के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है.पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 167.6 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह 152 सेमी तय की गई है (SC/ST महिलाओं के लिए थोड़ी छूट है).फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 2.4 किलोमीटर दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें – सिर्फ स्किल ही नहीं, 10वीं-12वीं के मार्क्स भी क्यों जरूरी होते हैं? समझिए पूरा कारण

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
 इसके बाद लिखित परीक्षा होगी.लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

सैलरी कितनी मिलेगी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसमें शुरुआती सैलरी 19,900 रुपये प्रति माह होगी, जो बढ़कर 63,200 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बेहतर हो जाती है.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है.सामान्य / ओबीसी /ईडब्ल्यूएस,अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति,पीडब्ल्यूडी यानी हर कैटेगरी के उम्मीदवार को सिर्फ 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन कैसे करें
 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर  जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें – UP Board Class 9 to 12 New Books Rate List 2026 : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के लिए जारी की नई किताबों की रेट लिस्ट, यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *