‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल

e2e3db237a0615ba174ab340e828adf417885439912501364 original


ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए वॉर्नर का प्यार जगजाहिर है. उन्हें अक्सर भारत से जुड़ी चीजें शेयर करते हुए देखा जाता है. साउथ सिनेमा के भी वह दीवाने हैं. अब उन्होंने कान्हा जी की भक्ति में खुद को दिखाया. 

जन्माष्टमी पर डेविड वॉर्नर का पोस्ट 

वॉर्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्माष्टमी से जुड़ी पोस्ट शेयर की. इसमें मजे की बात यह रही है कि उनकी शेयर की हुई पोस्ट में हिंदी में लिखा था, “जय श्री कृष्ण जन्माष्टमी.” इसके साथ तस्वीर में कान्हा जी बांसुरी बजाते हुए बने हुए थे. 

डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर एक्टिव

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्नर सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव नजर आने लगे हैं. हालांकि वह पहले भी एक्टिव रहते थे. अभी उन्होंने बाकी क्रिकेट खेलना जारी रखा है, जिसमें दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग्स शामिल हैं. लीग्स और बाकी टूर्नामेंट खेलने के साथ वह इंस्टग्राम पर वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. फैंस को भी उनकी बनाई हुई रील्स काफी पसंद आती हैं. वह अपनी बेटियों के साथ भी काफी रील्स बनाते हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.  

डेविड वॉर्नर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट की 205 पारियों में उन्होंने 44.59 की औसत से 8786 रन बनाए, जिसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल रहे. फॉर्मेट में उनका हाई स्कोर 335* रनों का रहा. वनडे की 159 पारियों में वॉर्नर ने 45.30 की औसत से 6932 रन स्कोर किए, जिसमें 22 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 33.43 की औसत और 142.47 के स्ट्राइक रेट से 3277 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 28 अर्धशतक निकले. वॉर्नर उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *