‘नई नवेली’ के आगे राजकुमार राव का ‘प्रहार’ फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

a25d39c8dab7a25ee3b44bf2974f129017921625640721403 original


Nayyi Navelli vs Prahaar BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. आज कल तो हर हफ्ते ही फिल्मों का आपसी क्लैश हो रहा है. ऐसे में इस हफ्ते फ्राइडे को बॉलीवुड का महा-क्लैश देखने के लिए मिला. एक तरफ जहां 26/11 आतंकी हमले का मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिलाने की कहानी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म तो दूसरी तरफ हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का भी खूब लगा है. दोनों फिल्मों में पहले दिन कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली. 

दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे बॉलीवुड में फिल्म ‘प्रहार’ और यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ को रिलीज किया गया. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं किया लेकिन सिंगल डिजिट में भी दोनों में उठा-पटक लगी रही. ऐसे में चलिए बताते हैं इन फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में.

‘नई नवेली’ डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ के जरिए स्क्रीन पर अपना नया अंदाज लेकर आई हैं. उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसे पहले दिन ठीक-ठाक रिस्पांस भी मिला. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 3.25 करोड़ का बिजनेस किया.
– इस पर 11.0% की ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– फिल्म को पहले दिन 6,274 शोज भी मिले.

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 1 3.25 करोड़ (10.30 बजे तक) 11.0%
कुल कलेक्शन  3.25 करोड़  

‘प्रहार’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘प्रहार’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो इसकी पहले दिन की कमाई यामी गौतम की फिल्म के मुकाबले काफी कम रही है. हालांकि, फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘प्रहार’ ने रात 10.30 बजे तक 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 
– इसे 4,130 शो भी मिले हैं. 
– वहीं, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.0% दर्ज की गई है. 

प्रहार   ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे1 2.35 करोड़ (10.30 बजे तक) 12%
कुल कलेक्शन  2.35 करोड़  

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड में यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. हॉरर कॉमेडी होने के नाते इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसके ट्रेलर को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को भरपूर फायदा मिल रहा है. यही वजह कि इसके आगे राजकुमार राव की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रहार’ नहीं कर पाई है.

नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *