’52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?’ अनुराग कश्यप का तीखा हमला

58e6d60755adb8182c487e2125b6f79e17921538608661064 original


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भारत में लगातार अपनी पैठ जमाने में लगी हुई है. पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने प्रोटेस्ट किया था और वो इसमें भी सफल रही. इसके बाद अब ‘SIR’ में कथित अनियमितताओं को लकर सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार हल्ला बोल रही है और सरकार की भी मुश्किलें बढ़ा रही हैं. कई सेलेब्स भी सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे हैं. अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के सपोर्ट में एक पोस्ट किया है.

तिरंगा यात्रा के दौरान हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने लगातार प्रोटेस्ट के बीच 16 अक्टूबर को दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया था. अभिजीत इसके लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस जा रहे थे तभी उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ये कार्रवाई यात्रा शुरू होने से ठीक पहले हुई. पुलिस का कहना है कि सीजेपी को तिरंगा रैली के लिए परमिशन नहीं दी गई थी. इस कार्रवाई के बाद अब अनुराग कश्यप ने बिना नाम लिए आरएसएस और भाजपा पर तंज कसा है.

अनुराग बोले- ’52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?’ 

दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी कार्यकर्ताओं और अभिजीत दीपके को डिटेन किए जाने के बाद अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘कौन था जिसने 52 साल अपने मुख्यालय पे तिरंगा नहीं लहराया था. प्लीज गूगल. और कौन हैं जो दीपके (अभिजीत) को तिरंगा लहराने से रोक रहे हैं. उनका क्या आपसी संबंध है. प्लीज गूगल.’

अनुराग ने कसा RSS-BJP पर तंज?

चाहे अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी का जिक्र न किया हो, लेकिन उनका इशारा भाजपा और आरएसएस की तरफ ही माना जा रहा है. बता दें कि 1950 में संविधान लागू होने के बाद से आरएसएस ने अपने नागपुर स्थित हेड क्वार्टर पर तिरंगा नहीं फहराया था. आरएसएस ने अपनी इच्छा से पहली बार अपने मुख्यालय पर तिरंगा 52 साल बाद यानी 2002 में फहराया था. अनुराग ने यहां इन्हीं 52 साल का जिक्र किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *