19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी

207f0e4f55b34342e591c7e8fd1cc0d217921720524131364 original


भारत की महिला टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शार्न मायर्स ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. जवाब में बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली. देखने में लग रहा है कि भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली, लेकिन एक वक्त पर चेज में टीम ने 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद दीप्ति शर्मा और अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाली निक्की प्रसाद ने शानदार पारियां खेलकर टीम की नैया पार लगाई. 

स्मृति मंधाना (09), अनुष्का शर्मा (04), हरमनप्रीत कौर (01) और शेफाली वर्मा (04) के रूप में टीम इंडिया ने 4 विकेट 19 रन गंवा दिए थे. यहां से लग रहा था भारतीय टीम मुकाबला हार जाएगी. लेकिन, दीप्त शर्मा ने 37 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत की लाइन पार करवाई. इस दौरान निक्की ने उनका बखूबी साथ निभाया. डेब्यू मैच खेल रहीं निक्की ने 35 गेंदों 6 चौके लगाकर नाबाद 39 रन बनाए. 

पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

दीप्ति और निक्की ने पांचवें विकेट के लिए 82 (63 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे टीम के लिए हारा हुआ मैच एक तरफा हो गया. यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी रही. इन दोनों ने मिताली राज और अनुजा पाटिल के बीच इस विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 

भारत का 5वां विकेट 13.4 ओवर में 101 रन पर दीप्ति शर्मा के रूप में गिरा. यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ 14 रनों दरकार बची थी. नंबर सात पर बैटिंग के लिए आई ऋचा घोष सिर्फ 07 रन पर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद आठवें नंबर पर उतरी अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 02 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की लाइन पार करवा दी. इस पारी में जिमबाब्वे के लिए न्याशा ग्वांजुरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने खाते में डाले. 

 

यह भी पढ़ें: शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *