Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

002fb945bfe02ab1a35d9b035d42b68e17921379762761379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कवल ने ब्लिंकिट को छात्रों के लिए एक वरदान कहा.

लोग अकसर पढ़ाई के साथ-साथ कुछ छोटा-मोटा काम करते हैं, जिससे कुछ बेसिक चीजों के लिए खर्च निकल आए और हर बात पर घर वालों के सामने हाथ न फैलानी पड़े. कवल देसाई नाम के एक लॉ स्टूडेंट ने भी पढ़ाई के साथ-साथ पैसे कमाने का एक तरीका ढूढ़ निकाला. पार्ट टाइम जॉब के तौर पर उसने ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया. अपने इसी अनुभव को उसने X पर शेयर करते हुए बताया है कि उसने पैसे कितने कमाए और उसका ओवरऑल एक्सपीरियंस कैसा रहा.

कंवल ने इस काम को उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान बताया, जो अपनी पढ़ाई रोके बिना अपने निजी खर्चों को पूरा करना चाहते हैं. कंवल ने अपने पोस्ट में लिखा, ”मैंने 2 घंटे काम किया और 6 डिलीवरी करके 149 रुपये कमाए. मेरे पास एथर (Ather) का इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए पेट्रोल का कोई अलग से खर्च नहीं आया. मुझे यह काम पसंद आ रहा है क्योंकि मुझे घूमना-फिरना अच्छा लगता है और साथ ही मैं पैसे भी कमा रहा हूं.”

कैसा रहा पहले दिन का अनुभव?

कंवल ने यह भी बताया कि उनका मेन फोकस LLB की पढ़ाई ही है. पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्चा निकालने के लिए उसने डिलीवरी का काम चुना है. अपने पहले दिन के अनुभव को साझा करते हुए कंवल लिखते हैं, ”पहला दिन काफी अच्छा रहा. लगभग 6:30 घंटे में मैंने 19 ऑर्डर डिलीवर किए.  सिर्फ ऑर्डर डिलीवरी के लिए मैंने करीब 51 किमी का सफर तय किया (वापसी की दूरी इसमें शामिल नहीं है). कुल कमाई: 508 रुपये (जिसमें 75 रुपये का इंसेंटिव शामिल है) और टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये का बोनस भी मिला.”

”मुझ जैसों के लिए वरदान”

कंवल ने बताया कि 6 डिलीवरी करने के बाद उसने अपना काम खत्म करने का सोचा क्योंकि उसे अपनी पढ़ाई भी पूरी करनी थी और स्कूटर की बैटरी भी कम होने लगी थी. कंवल ने अपने इस पोस्ट में @letsblinkit @deepigoyal @albinder को टैग करते हुए लिखा, ”आप लोगों ने सच में ब्लिंकिट (Blinkit) को मुझ जैसे लोगों के लिए एक वरदान बना दिया है. इसके साथ काम करना बहुत ही आसान और बढ़िया है.”

ये भी पढ़ें:

अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *