‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

a4778ab2a3501ee5a70d59379f2106b517924976960671480 original


कई ऐसी फिल्में भी होती हैं जो रिलीज़ होने के काफी सालों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. उनमें से ही एक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ भी है. फिल्म को रिलीज़ हुए आज 25 साल पूरे हो गए हैं और इसी मौके पर दिया मिर्ज़ा ने फिल्म की पुरानी यादे ताज़ा की और अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और फिल्म को इतने सालो तक दर्शको का इतना प्यार मिलने पर आभार जताया. 

दीया मिर्जा ने शेयर किया पुराना वीडियो

दिया मिर्ज़ा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे फिल्म के कुछ ख़ास सीन शेयर किये और आर. माधवन के साथ कुछ तस्वीरें और शूटिंग के दौरान की झलकियां देखने को मिलीं. इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ी यादें आज भी उनके लिए बहुत खास हैं.

रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

उन्होंने यह भी याद किया कि फिल्म के शुरुआती दिनों में अखबारों में उनके नाम को ‘दीया’ और माधवन के नाम को ‘माधवन’ लिखा जाता था. उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर इतनी ज्यादा खास बन जाएगी.

फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए हैं. ‘जरा जरा’ और ‘सच कह रहा है दीवाना’ जैसे गाने आज भी लोगों को फिल्म की याद दिलाते हैं. फिल्म के रोमांटिक सीन और डायलॉग भी दर्शकों के बीच आह भी काफी मशहूर है. 

पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता

दीया मिर्जा और आर माधवन के करियर के लिए खास थी फिल्म

दीया मिर्जा और आर माधवन के करियर के लिए यह फिल्म बहुत ख़ास थी, जिसके जरिये उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. रिलीज़ के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा नहीं चल पाई, लेकिन धीरे-धीरे इसे दर्शकों का प्यार मिलता गया. आज यह फिल्म एक ऐसी रोमांटिक कहानी बन चुकी है, जिसे लोग सालों बाद भी देखना पसंद करते हैं.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त समीर से पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *