अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP

8c78061a271febcac898aa11b7b9341a17929189021641379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कल से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 9 आईपीओ आ रहे.
  • इनमें 5 मेनबोर्ड और 4 एसएमई सेगमेंट के आईपीओ शामिल हैं.
  • मेनबोर्ड आईपीओ से कंपनियाँ ₹2,600 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती हैं.
  • EAAA इंडिया, SFC एनवायर्नमेंटल, MK संस जैसे प्रमुख आईपीओ शामिल.

कल यानी कि 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 9 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं. वहीं, 4 एसएमई (SME) सेगमेंट के आईपीओ शामिल हैं. मेनबोर्ड सेगमेंट में EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज और MK संस फाइन ज्वेल्स समेत पांच कंपनियां अगले हफ्ते अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रही हैं. इन कंपनियों का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से लगभग 2,600 करोड़ रुपये जुटाना है.

EAAA India Alternatives IPO

कंपनी 26 अक्टूबर 2026 यानी कि सोमवार को अपना आईपीओ लेकर आ रही है. निवेशक 28 अक्टूबर, बुधवार तक बोली लगा सकेंगे. इसमें प्रति शेयर प्राइस बैंड 1,585 से 1,665 रुपये रखा गया है. अभी इसका लेटेस्ट GMP 45 रुपये प्रति शेयर है. 

SFC Environmental Technologies IPO

Waste Management से जुड़ी यह कंपनी 27 अक्टूबर, मंगलवार को अपना आईपीओ लेकर आ रही है. यह 29 अक्टूबर, गुरुवार तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड कंपनी ने 13 रुपये से 330 रुपये प्रति शेयर रखा है. इसका जीएमपी 32 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. 

BLS Polymers IPO

पॉलिमर और प्लास्टिक कंपोनेंट्स की इस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का आईपीओ भी 27 अक्टूबर, मंगलवार को खुल रहा है. इसके लिए 29 अक्टूबर, गुरुवार तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है.

M.K. Sons Fine Jewels IPO

ज्वेलरी रिटेल सेक्टर की यह कंपनी 28 अक्टूबर, बुधवार को अपना आईपीओ लॉन्च कर रही है, जो 30 अक्टूबर, शुक्रवार तक खुला रहेगा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 153 से 162 रुपये प्रति शेयर है और लेटेस्ट जीएमपी 7 रुपये प्रति शेयर है. 

Bombay Coated & Special Steels IPO

स्टील सेक्टर की यह कंपनी 29 अक्टूबर, गुरुवार को अपना आईपीओ ला रही है. इसके बंद होने की तारीख 2 नवंबर, सोमवार है. प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये प्रति शेयर है. लेटेस्ट जीएमपी 8 रुपये प्रति शेयर है.

SME सेगमेंट के आईपीओ

26 से 30 अक्टूबर 2026 के दौरान एसएमई (SME/MSE) सेगमेंट के भी 4 आईपीओ आ रहे हैं:-
 
विस्कॉन इंडस्ट्रीज आईपीओ (Wiscon Industries IPO)
अजवा प्रोजेक्ट्स आईपीओ (Ajwa Projects IPO)
कार्वर रोबोवेल्ड आईपीओ (Carver Roboweld IPO)
अंतला इंडस्ट्रीज आईपीओ (Antala Industries IPO)

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *