IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

fb8c905bccba7f7c35a5c53d13b797b617761408639341400 original


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. अब एक्टर सलमान खान ने अपनी दोस्त प्रीति जिंटा की टीम की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. बता दें कि प्रीति जिंटा और सलमान खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही PBKS
IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अब तक कुल 4 मैच खैले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है. टीम का एक मुकाबला बिना किसी नतीजे (No Result) के रहा है. बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सलमान खान भी खुद को प्रीति जिंटा की टीम की तारीफ करने से नहीं रोक पाए. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है. 

सलमान खान ने दी प्रीति जिंटा को बधाई
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…’ सलमान खान का ये ट्वीट सामने आते ही यूजर्स को भाईजान का 2014 का 12 साल पुराना ट्वीट याद आ गया. इसमें सलमान ने प्रीति जिंटा की टीम को लेकर सवाल किया था. 2014 में किए गए ट्वीट में सलमान ने लिखा था, ‘क्या प्रीति जिंटा की टीम जीत गई?’

सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल
अब नेटिजंस सलमान के इस नए ट्वीट को उनके पुराने ट्वीट से जोड़कर देख रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ’12 साल बाद सीक्वल रिलीज हुआ. टाइगर जिंटा है.’ दूसरे ने कहा, ‘पहली बार इतना मजा आया कि उन्हें दोबारा करना पड़ा.’ एक यूजर लिखते हैं, ‘पंजाब कल नहीं खेला, वो आज भी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन जिंटा के लिए सलमान का प्यार हर दिन बरकरार है.’ एक ने लिखा, ‘भाई लेकिन मैच तो पसरो था, ये ट्वीट अब क्यो?’

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

सलमान खान और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में किया काम
बता दें कि सलमान और प्रीति ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें रोमांटिक ड्रामा ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ (2001) और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ (2000) शामिल हैं. 

बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं प्रीति जिंटा
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. वो इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं. चित्रांगदा सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

उधर, प्रीति लंबे समये बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वो फिल्म ‘लाहोर 1947’ में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *