पेट्रोल-डीजल भरवाने पर लगेगी 1% फीस, SBI कार्ड वालों को बड़ा झटका

1a10b7fe6d657f083aa4040e0ee0185717959662207921241 original


हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ता है. अब 1 दिसंबर 2026 से SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए भी एक नया नियम लागू होने जा रहा है. अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने या ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े खर्च के लिए SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबला ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

SBI कार्ड ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए कुछ खास फ्यूल और ट्रांसपोर्टेशन खर्च करने पर 1% अतिरिक्त फीस देनी होगी. हालांकि, यह चार्ज हर खरीदारी पर नहीं लगेगा. यह चार्ज तभी लगेगा, जब आपका खर्च तय लिमिट से ज्यादा होगा. ऐसे में नए नियम लागू होने से पहले यह समझ लेना जरूरी है कि किस पेमेंट पर कितनी फीस देनी होगी.

फ्यूल और ट्रांसपोर्टेशन पर क्या हैं नए नियम?

नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी बिलिंग साइकिल में आपका कुल एलिजिबल फ्यूल खर्च 50,000 रुपए से ज्यादा होता है, तो पूरे खर्च पर 1% फीस लगेगी. वहीं, 30,000 रुपए से ज्यादा के हर एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर भी 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

यहां दोनों नियमों में यह अंतर समझना जरूरी है कि फ्यूल खर्च की सीमा एक बिलिंग साइकिल के कुल खर्च से तय होगी, जबकि ट्रांसपोर्टेशन की सीमा हर एक ट्रांजैक्शन पर लागू होगी.

फ्यूल पर कितना देना होगा अतिरिक्त चार्ज?

मान लीजिए अगर आपने एक बिलिंग साइकिल में SBI क्रेडिट कार्ड से 60,000 रुपए का एलिजिबल फ्यूल खर्च किया. ऐसे में 1% के हिसाब से आपको 600 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. इसी तरह 75,000 रुपए के फ्यूल खर्च पर 750 रुपए की फीस लगेगी.

सबसे अहम बात यह है कि 50,000 रुपए की सीमा पार होने पर फीस सिर्फ अतिरिक्त रकम पर नहीं, बल्कि पूरे एलिजिबल फ्यूल खर्च पर लगेगी. 50,000 रुपए या इससे कम खर्च करने पर यह नया चार्ज नहीं लगेगा. इसके लिए SBI कार्ड ने MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 को एलिजिबल फ्यूल कैटेगरी में रखा है.

ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट पर कैसे लगेगा चार्ज?

ट्रांसपोर्टेशन के मामले में 30,000 रुपए से ज्यादा के हर एलिजिबल ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी. मसलन, अगर आप एक बार में 40,000 रुपए का पेमेंट करते हैं, तो 400 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. लेकिन 30,000 रुपए या उससे कम के पेमेंट पर यह चार्ज नहीं लगेगा. इसके लिए MCC 4111, 4784 और 4131 तय किए गए हैं.

क्या 1% फीस के ऊपर GST भी लगेगा?

SBI कार्ड के नियमों के मुताबिक 1% फीस और अन्य चार्ज पर लागू टैक्स भी देना पड़ सकता है. इसके अलावा नया फ्यूल चार्ज मौजूदा फ्यूल सरचार्ज से अलग होगा. कार्ड पर मिलने वाली फ्यूल सरचार्ज छूट की शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी.

ऐसे में अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से अक्सर फ्यूल या ट्रांसपोर्टेशन का भुगतान करते हैं, तो अपने खर्च और बिलिंग साइकिल पर नजर रखें. साथ ही, अपने कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड और सरचार्ज छूट की शर्तें भी जांच लें.

8th Pay Commission: मई में आएगी अंतरिम रिपोर्ट, कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *