तीसरे दिन की शुरुआत भारत की पारी के साथ हुई. भारत ने 116/6 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया और ध्रुव जुरेल के 88 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने 246 रन बनाए. न्यूजीलैंड को पहली पारी में 110 रनों की बढ़त मिली.
तीसरे दिन कुल 86.1 ओवर का खेल हुआ, जिनमें 263 रन बने और कुल मिलाकर 7 विकेट गिरे. भारत के 4 विकेट और न्यूजीलैंड ने अब तक टॉम लाथम, हेनरी निकल्स और डेवोन कॉनवे का विकेट गंवा दिया है.