Effect of weight loss drugs: वजन घटाने वाली दवाओं का ब्रेस्ट पर असर! मैमोग्राम में दिख सकता है बदलाव

31bcc952772ec080d9e3cf7dee24090017959264553631472 original


वजन घटाने के लिए इस्तेमाल होने वाली जीएलपी-1 दवाओं को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है. इसमें पाया गया कि इन दवाओं के इस्तेमाल के बाद वजन कम होने पर कुछ महिलाओं के मैमोग्राम में ब्रेस्ट डेंसिटी बढ़ी हुई दिखाई दी. इससे जांच के दौरान डॉक्टरों को कुछ बदलाव नजर आए और महिलाओं को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया.

इस स्टडी में 107 महिलाओं के मैमोग्राम की जांच की गई. इन महिलाओं ने कम से कम एक साल तक जीएलपी-1 दवाओं का इस्तेमाल किया था. इनमें से 104 महिलाओं की रिपोर्ट में 62.5 प्रतिशत के ब्रेस्ट डेंसिटी की कैटेगरी बढ़ी हुई मिली. इन महिलाओं का औसतन करीब 18 किलो वजन कम हुआ था. 

यह भी पढ़ें : Dandruff Home Remedies: सर्दियों में हो जाता है डैंड्रफ, इस घरेलू उपाए से पाएं राहत 

वजन कम होने से क्यों बदलती है ब्रेस्ट डेंसिटी?

महिलाओं के ब्रेस्ट में फैट और ग्रंथियों से जुड़े टिश्यू होते हैं. वजन कम होने पर ब्रेस्ट की चर्बी भी घटती है. इससे बाकी टिश्यू मैमोग्राम में पहले से ज्यादा घने दिखाई देते हैं. घने टिश्यू एक्स-रे में सफेद नजर आते हैं, जिससे कुछ बदलावों को समझना मुश्किल होता है. इसी वजह से कुछ महिलाओं को अतिरिक्त जांच के लिए बुलाया गया.

महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप जीएलपी-1 दवाएं ले रही हैं और आपका वजन काफी कम हुआ है, तो मैमोग्राम करवाते समय इसकी जानकारी जांच करने वाली टीम को जरूर दें. अपनी पुरानी मैमोग्राम रिपोर्ट भी साथ रखें, ताकि नई और पुरानी तस्वीरों की तुलना की जा सके. नियमित ब्रेस्ट जांच जारी रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. मैमोग्राम में बदलाव दिखने पर घबराएं नहीं और दवा खुद से बंद न करें.

दोबारा जांच के लिए बुलाए जाने का मतलब कैंसर नहीं

स्टडी में करीब 22.4 प्रतिशत महिलाओं को मैमोग्राम के बाद दोबारा जांच के लिए बुलाया गया. इनमें से चार महिलाओं की बायोप्सी भी की गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट सामान्य आई. इसका मतलब है कि मैमोग्राम में बदलाव दिखने पर हर बार कैंसर होने की आशंका नहीं होती. कई बार सही जानकारी के लिए अतिरिक्त जांच की जरूरत पड़ती है. 

यह भी पढ़ें : ICU Bed Availability: सरकारी अस्पताल में ICU बेड खाली हैं या नहीं, ऐप से चलेगा पता 

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *