57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का समापन 28 नवंबर को गोवा में हुआ. 20 नवंबर से शुरू हुए इस फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को विनर्स के नामों का ऐलान किया गया. एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.
इसके अलावा हनुमान अंश के डायरेक्ट विशाल चतुर्वेदी को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिल है.
यहां देखें IFFI 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट-
बेस्ट फिल्म (गोल्डन पीकॉक)- तियागो गेडेस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘AQUI’ को यह अवॉर्ड मिला.
बेस्ट डायरेक्टर (सिल्वर पीकॉक)- ‘विजिटेशन’ के लिए वोल्कर श्लॉन्डॉर्फ को सम्मानित किया गया.
स्पेशल मेंशन- ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा- अ लीजेंड-चैप्टर 1’ को मिला.
बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म (सिल्वर पीकॉक)- बेरेंगर थुआं की फिल्म ‘द गोल्डन एज’ को चुना गया.
स्पेशल जूरी अवॉर्ड (सिल्वर पीकॉक)- ‘द रिवर ट्रेन’ को मिला.
बेस्ट एक्ट्रेस (सिल्वर पीकॉक)- ‘द मेल्टडाउन’ के लिए माया ओ’रूर्क को सम्मानित किया गया.
बेस्ट एक्टर (सिल्वर पीकॉक)- ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए ऋषभ शेट्टी को ये अवॉर्ड मिला.
बेस्ट वेब सीरीज OTT अवॉर्ड- रॉबी ग्रेवाल की सीरीज ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ को मिला.
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- ‘हनुमान अंश’ के लिए विशाल चतुर्वेदी को चुना गया.
ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा?
ऋषभ शेट्टी ने कहा कि IFFI फिल्ममेकर्स को दुनियाभर की फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने का एक अहम मंच देता है. इस फेस्टिवल के जरिए दर्शकों को ऐसी फिल्में देखने का मौका मिलता है, जो आमतौर पर बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पातीं. उन्होंने कहा, ‘कई ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें आम सिनेमाघरों में देखना मुश्किल होता है. हमें उन्हें देखने का मौका नहीं मिल पाता, लेकिन IFFI जैसे फिल्म फेस्टिवल में ऐसी फिल्में देखने का अवसर मिलता है.’
बता दें, 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ की प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं से करीब 1000 साल पहले की है. इसके तीसरे पार्ट ‘कांतारा चैप्टर 2’ का भी ऐलान हो चुका है. ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
विशाल चतुर्वेदी को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड
बता दें, विशाल चतुर्वेदी को फिल्म हनुमान अंश के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. फिल्म इस साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की.