सिर्फ 3 करोड़ का बजट और 450% का तगड़ा मुनाफा! सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का गणित ही बदल दिया

67a9131c22c72803b0963d94228d2bd81776245798784587 original


सुपरस्टार सनी देओल बॉक्स ऑफिस किंग बने हुए हैं. उनकी बॉर्डर 2, गदर 2 को फैंस ने बहुत पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. उन्हें एक्शन एक्टर के तौर पर लोग बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, इंडस्ट्री में एंट्री उन्होंने लवर बॉय के तौर पर ली थी. सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ से की थी. 

बेताब ने सनी देओल को बनाया रातों-रात स्टार

इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. फिल्म में सनी को अमृता सिंह के अपोजिट रोल में देखा गया था. फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी. ये 1983 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी. विकीपीडिया मुताबिक, फिल्म का बजट 3 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 13.5 करोड़ की कमाई थी. फिल्म ने मेकर्स को 450 परसेंट का प्रॉफिट दिया था. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 34 मिनट है.

सिर्फ 3 करोड़ का बजट और 450% का तगड़ा मुनाफा! सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का गणित ही बदल दिया

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को जावेद अख्तर ने लिखा था. फिल्म में सनी देओल, अमृता सिंह, शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, अन्नू कपूर जैसे स्टार्स थे. फिल्म का म्यूजिक आर डी बर्मन ने दिया था. इसमें सनी देओल और अमृता सिंह की लव स्टोरी देखने को मिली थी. उनकी लव स्टोरी ने फैंस दीवाना कर दिया था. सनी देओल की हर तरफ चर्चा होने लगी थी. 

इस फिल्म के बाद सनी देओल ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. अब सनी देओल के हाथ में कई सारी फिल्में हैं.

आइए नजर डालते हैं सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों पर…

सनी देओल के हाथ में गबरू, लाहौर 1947, इक्का, जाट 2, रामायण, गदर 3 जैसी फिल्में हैं. गबरू और रामायण पार्ट 1 इसी साल रिलीज होनी हैं. गबरू के बारे में सनी देओल ने रिएक्ट किया था और बताया था कि ये फिल्म उनके बहुत करीब है. वहीं रामायण पार्ट 1 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में हैं. फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. वहीं लाहौर 1947 को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *