‘अमर सिंह चमकीला’ में लीड एक्टर बनने वाले थे ‘धुरंधर 2’ के ‘पिंडा’, इस वजह से हाथ से निकला किरदार

3f6550a3659a2e1d5cd3aeba878f3dc217766103654551372 original


फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस के बाद एक्टर उदयबीर संधू सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में उन्होंने पिंडा का किरदार निभाया, जो रणवीर सिंह के दोस्त थे. इस फिल्म से अचानक मिली इस पहचान के बीच उदयबीर अब अपने करियर के उन दिनों को भी याद कर रहे हैं, जब कुछ बड़े मौके उनके हाथ से निकल गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

इस फिल्म के लिए उदयबीर ने की थी मेहनत

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उदयबीर ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन इस फिल्म में लीड रोल दिलजीत दोसांझ को मिला. उन्होंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी और पूरी तैयारी के साथ ऑडिशन दिया था. मेकर्स को उनका काम पसंद भी आया था, लेकिन डायरेक्टर इम्तियाज अली इस रोल के लिए ऐसे कलाकार को लेना चाहते थे, जो गाने भी गा सके.

उदयबीर ने आगे कहा कि बाद में इस रोल के लिए दिलजीत दोसांझ को चुना गया है. दिलजीत ने फिल्म में शानदार काम किया, लेकिन वो खुद भी इस किरदार को अच्छे से निभा सकते थे क्योंकि उन्होंने इसके लिए पूरी मेहनत की थी. हालांकि इसी ऑडिशन की वजह से उन्हें एक दूसरे पंजाबी सिंगर के किरदार में काम करने का मौका मिला, जिसने उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की.

उदयबीर का करियर 

बता दें कि उदयबीर संधू ने साल 2018 में ‘गोल्ड’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. खास बात ये है कि उदयबीर खुद एक नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर रह चुके हैं और उन्होंने फिल्म के दौरान कलाकारों को ट्रेनिंग भी दी थी. इसके बाद वो ‘इक्क कुड़ी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं. वहीं धुरंधर 2 में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है और उन्होंने इस फिल्म से खुद की पहचान और मजबूत बना ली है.

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में छुट्टी नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण, फिल्मों में इंटेंस एक्शन सीन करेंगी शूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *