‘भारत का सबसे बड़ा कुंवारा’, Salman Khan के सामने डांस करने से घबराए Varun Dhawan, वीडियो वायरल

0386dbc0b041d53cff9a25d57bae7a0017765951487451400 original


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया. एक्टर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं.

जबरदस्त डांस करते दिखे वरुण धवन
वीडियो में वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के एक गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ की रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सेट पर सलमान खान भी मौजूद हैं. वरुण धवन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ डांस करते हुए हमेशा घबराहट होती है.’

ये रिहर्सल थी या असली शॉट?
वीडियो में देखा जा सकता है कि हुक स्टेप करने के बाद वरुण धवन बेसब्री से सलमान खान के पास उनका फीडबैक लेने आते हैं. सलमान उन्हें छेड़ते हुए पूछते हैं, ‘क्या ये रिहर्सल थी या असली शॉट?’ ये सुनकर वरुण धवन और डेविड धवन जोर-जोर से हंसने लगते हैं. 

ये भी पढ़ें:- ना कोई स्टार, ना ही बड़ा बजट, मलयालम की इस फिल्म ने की बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई

सिर्फ भाईजान ऐसा कर सकते हैं- यूजर्स
इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘ऐसा सिर्फ भाईजान ही पूछ सकते हैं.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘सलमान खान का वरुण धवन को ‘रोस्ट’ करना तो पक्का है.’ एक ने लिखा, ‘मस्त वीडियो है यार.’ ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

22 मई को रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि वरुण धवन फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे. डेविड धवन फिल्म के डायरेक्टर हैं. ये फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:- ‘पति पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘कुकू की कुंडली’ तक, इन 8 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Wamiqa Gabbi





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *