’37 साल की हो गई हो, अब तक शादी क्यों नहीं की?’ यह सवाल दुनियाभर की कई महिलाओं को अक्सर सुनना पड़ता है. अब इस मुद्दे पर दक्षिण कोरिया की 37 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर टिफनी सॉन्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टिफिन ने अपने वीडियो में बताया कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की और कैसे उनके अंकल की एक सलाह ने उनकी पूरी सोच बदल दी.
टिफनी सॉन्ग ने इंस्टाग्राम रील में बताया कि करीब 10 साल पहले जब उन्होंने अपना पीएचडी प्रोग्राम छोड़ दिया, तब वह जिंदगी में काफी खोया हुआ महसूस कर रही थीं. उस समय उन्हें लगा था कि शायद शादी ही जिंदगी का अगला रास्ता है. टिफनी ने कहा मैं उसे वक्त बहुत परेशान थी, मुझे लग रहा था कि अब जिंदगी में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा. तब मैंने शादी को एक तरह के एस्केप यानी सहारे के रूप में देखना शुरू कर दिया था.
अंकल की सलाह ने बदली जिंदगी
टिफनी सॉन्ग के अनुसार, उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव उनके अंकल की एक बात से आया. उन्होंने कहा मेरे अंकल ने मुझे कहा था कि सबसे पहले खुद को प्राथमिकता दो, शादी से पहले तुम्हारी खुशी जरूरी है. टिफनी ने बताया कि इसी सलाह ने उन्हें खुद को समझने और जिंदगी को अपने तरीके से जीने का हौसला दिया. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने सिर्फ अकेलेपन या सहारे के लिए शादी कर ली तो शायद वह कभी खुश नहीं रह पाती.
ये भी पढ़ें-चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पुताई वाले ने किया देसी जुगाड़, वीडियो देख इमोशनल हो गए यूजर्स
शादी होमवर्क नहीं, एक गिफ्ट है
टिफनी सॉन्ग वीडियो में बताती है कि 37 साल की उम्र में वह खुद को पूरी तरह संतुष्ट और कॉन्फिडेंट मानती हैं. उन्होंने कहा कि अब मुझे नहीं लगता कि जिंदगी पूरी करने के लिए शादी जरूरी है. शादी अब मेरे लिए कोई होमवर्क नहीं बल्कि एक गिफ्ट की तरह है, जो कभी भी जिंदगी में आ सकता है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा मैरिज इस ए गिफ्ट, नॉट ए होमवर्क खुद के साथ खुश रहना सबसे ज्यादा जरूरी है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने भी किया सपोर्ट
टिफनी सॉन्ग का वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग उनके समर्थन में उतर आए. एक यूजर ने लिखा शादी अकेलेपन को भरने का तरीका नहीं हो सकती है. दूसरे यूजर ने कहा 36 से 38 साल जिंदगी जीने की सबसे शानदार उम्र होती है, घूमो, खुद को एक्सप्लोरर करो. वहीं एक और यूजर कमेंट में लिखता है शादी हर किसी के लिए जरूरी नहीं होती, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. वहीं एक महिला यूजर ने कमेंट किया मैं भी जल्दी 37 की होने वाली हूं और मुझे कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ. एक और यूजर ने लिखा स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी है न की शादी को. कई लोगों ने टिफनी सॉन्ग के अंकल की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत समझदारी वाली सलाह दी है.