June Bank Holidays 2026: जून में पूरे 11-13 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

52a04b658055492ccf99a9f00f760bc417801212424131379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • छुट्टियों के बावजूद एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी.

June Bank Holidays 2026: मई का महीना अब खत्म होने वाला और जून दस्तक देने के करीब है. जून 2026 में, पूरे भारत में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें वीकली ऑफ के अलावा रीजनल और नेशनल हॉलिडे की छुट्टियां भी शामिल हैं.

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ खास छुट्टियां तय की हैं, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं. ग्राहकों को इन तारीखों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे उसी के अनुसार अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना बना सकें. इसी क्रम में जून में भी बैंक अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 11-13 दिन बंद रहेंगे. इसमें 6 (4 रविवार और 2 शनिवार) की नियमित छुट्टियां रहेंगी और बाकी की छुट्टियां राज्यों व वहां के स्थानीय त्योहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं. 

कब-कब है वीकली ऑफ‌?

7 जून 2026- रविवार

13 जून 2026- दूसरा शनिवार

14 जून 2026- रविवार

21 जून 2026- रविवार

27 जून 2026- चौथा शनिवार

28 जून 2026- रविवार

दूसरी छुट्टियां कब-कब हैं?

15 जून (सोमवार)- राजा संक्रांति और YMA डे के मौके पर केवल ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.

17 जून (बुधवार)- महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी. 

18 जून (गुरुवार)- गुरु अर्जुन देव  के शहीदी दिवस के मौके पर सिर्फ पंजाब में बैंकों का अवकाश रहेगा. 

25 जून (गुरुवार)- मुहर्रम के कारण विजयवाड़ा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

26 जून (शुक्रवार)- मुहर्रम (आशूरा) के चलते दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, पटना जैसे देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 

29 जून (सोमवार)- संत गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.

30 जून (मंगलवार)- रेमना नी (Remna Ni) के मौके पर मिजोरम में बैंक बंद रहने वाले हैं.

डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू

भले ही जून में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि इस दौरान आप पैसों के लेनदेन, कैश विदड्रॉल और बिल पेमेंट वगैरह के लिए मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन नेट बैंकिंग,  ATM का चौबीसों घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

इस बड़े राज्य में एक जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! VAT घटाने समेत सरकार से की जा रही ये 5 बड़ी मांग, नहीं तो हड़ताल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *