Best Treking Destinations:गर्मियों को कहना चाहते हैं बाय ,तो इन 5 ट्रेक्स पर जरूर जाएं

417e4c016f123379811578da89f1479e17800485903901417 original


Best Treking Destinations: गर्मियों के इस तपते मौसम में जब मैदानी इलाकों की चिलचिलाती धूप और नौतपा की उमस से जब आपका हाल-बेहाल हो जाए, तो पहाड़ों की बर्फीली हवाएं और एडवेंचर का रोमांच ही दिमाग को सुकून दे सकता है. ऐसे में ट्रेकिंग का ख्याल आना लाजमी है. ट्रेकिंग जो केवल पहाड़ों पर चढ़ना नहीं, बल्कि स्लो ट्रैवल का वह जरिया है जो जिंदगी को देखने का नजरिया बदल देता है. यह सफर आपको अद्भुत नजारों को निहारने का मौका तो देता ही है साथ में अपने अंदर की शक्ति को पहचानने के भरसक मौके भी देता है. 

अगर आप भी इस भीषण गर्मी में शहर की हलचल से दूर दुनिया की सबसे खूबसूरत और शांत वादियों में खो जाना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेक के बारे में जो आपके घूमने के अंदाज को पूरी तरह बदलकर रख देंगे. 

यह भी पढे़ं: Cool Cool Destinations: गर्मी से बचने के लिए ये कूलकेशन हैं बेस्ट, चिलचिलाती धूप को चुटकियों में कर देते हैं रिप्लेस

1. एवरेस्ट बेस कैंप, नेपाल- दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ के बेस तक की यह यात्रा रंग-बिरंगे शेरपा गांवों और प्राचीन बौद्ध मठों से होकर गुजरती है. हिमालय की पतली हवा में चलते हुए आपको फील होता है कि असली चुनौती पहाड़ पर चढ़ना नहीं, बल्कि अपने डर पर जीत पाना है.

2. गोक्यो री-चो ला पास-ईबीसी- अगर आप पारंपरिक रास्तों से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह सर्किट आपके लिए है. यह आपको बेहद ही खूबसूरत नीली गोक्यो झीलों,दुर्गम ग्लेशियरों और चो ला दर्रे की खड़ी चढ़ाई पर ले जाता है. कम भीड़ होने के कारण यहां आपको पहाड़ों के साथ एक गहरा और शांत रिश्ता बनाने का भरपूर मौका मिलता है.

3. अन्नपूर्णा बेस कैंप, नेपाल- अगर आप सीधे बहुत अधिक ऊंचाई पर जाने से हिचक रहे हैं तो यह ट्रेक नौसिखिए ट्रेकर्स के लिए सबसे बेहतरीन है. यहां आप हरे-भरे जंगलों और पारंपरिक गांवों से गुजरते हुए बर्फ की बड़ी-बड़ी दीवारों से घिरी एक घाटी में प्रवेश करते हैं. इसके साथ ही यह यात्रा आपके शरीर और फेफड़ों को बड़ी चढ़ाइयों के लिए तैयार करती है. 

4. माउंट किलिमंजारो, तंजानिया- अगर आप एशिया के पहाड़ों का एक्सपीरियंस ले चुके हैं तो आप अफ्रीका की इस सबसे ऊंची चोटी का रुख कर सकते हैं. रूफ ऑफ अफ्रीका कहे जाने वाले इस पहाड़ पर चढ़ने के लिए किसी तकनीकी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह आपके दृढ़ संकल्प की परीक्षा है. इसमें आप घने जंगलों से लेकर जमी हुई बर्फ तक के अनोखे मौसम को पार करते हैं.

5. माचू पिच्चू (इंका ट्रेल), पेरू- इस ट्रेक में भूगोल और इतिहास का एक अद्भुत जादुई संगम देखने को मिलता है. जहां एक तरफ बादलों से घिरे जंगलों के बीच सदियों पुरानी पथरीली पगडंडियों पर चलते हुए, तो दूसरी ओर सूर्योदय के समय लॉस्ट सिटी ऑफ द इंकास को देखना जिंदगी का सबसे यादगार और खूबसूरत पल बन सकता है

यह भी पढे़ं: Char Dham Yatra: भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच कैसे करें चार धाम यात्रा? ये टिप्स आएंगे काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *