CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

8570f2c80125d8cb09e11942f5b3ebe217834290468081294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ICAI CA परीक्षा सितंबर/नवंबर 2026 के आवेदन 19 जुलाई तक.
  • विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक आवेदन, 23-25 जुलाई सुधार.
  • CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2026 में होंगी.
  • CA फाइनल की परीक्षाएं नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी.

अगर आप इस साल CA की परीक्षा देने वाले हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.ICAI ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू कर दिया है.उम्मीदवार 19 जुलाई तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं.

CA परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
ICAI ने 6 जुलाई 2026 से CA फाउंडेशन, CA इंटरमीडिएट और CA फाइनल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं.जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे समय रहते अपना फॉर्म भर दें.आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दी आवेदन करना बेहतर रहेगा.

बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे है. अगर किसी वजह से इस तारीख तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो 22 जुलाई 2026 तक 600 रुपये लेट फीस देकर आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद फॉर्म में कोई गलती रह जाए तो 23 से 25 जुलाई 2026 तक उसे ठीक करने का मौका भी मिलेगा.

CA फाउंडेशन परीक्षा कब होगी?

CA फाउंडेशन की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को होगी. जिन उम्मीदवारों ने फाउंडेशन कोर्स के लिए आवेदन किया है, उन्हें अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो.

CA इंटरमीडिएट की ग्रुप-1 परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर को होगी.वहीं ग्रुप-2 की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

CA फाइनल की ग्रुप-1 परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को होगी. इसके बाद ग्रुप-2 की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को कराई जाएगी. उम्मीदवार अपने ग्रुप के हिसाब से परीक्षा की तारीखें पहले ही नोट कर लें.

यह भी पढ़ें – IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

फॉर्म भरते समय अपना नाम, जन्मतिथि, कोर्स, परीक्षा केंद्र और बाकी सभी जानकारी ध्यान से भरें. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें.अगर कोई गलती रह जाती है, तो उसे सिर्फ करेक्शन विंडो के दौरान ही ठीक किया जा सकेगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले ICAI की ई-सेवाएं वेबसाइट पर जाएं.अपने अकाउंट से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.इसके बाद सितंबर या नवंबर 2026 परीक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें. अपना कोर्स चुनें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें.आखिर में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *