CBSE 10th Result 2026 OUT: नेट नहीं है तो SMS और IVRS से मिनटों में ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

23fafcf8778dfdd659825674fd395bf817762488145571094 original


CBSE 10th 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में जो लाखों छात्र-छात्राओं और पेरेंट्स बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म हो गया है. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही cbse.gov.in वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो जाती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने छात्रों के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन तरीके भी उपलब्ध कराएं हैं, ताकि बिना इंटरनेट के भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है. 

वेबसाइट के अलावा इन प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा रिजल्ट 

CBSE रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. जिन छात्रों की अपार आईडी लिंक है, उनकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर के Issued Documents सेक्शन में उपलब्ध होगी. 

बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट 

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में cbse10<rollno><sch no><center no> फॉर्मेट में जानकारी टाइप करके 7738299899 नंबर पर भेजनी होगी. उदाहरण के लिए आपका रोल नंबर, स्कूल कोड और सेंटर नंबर मैसेज में भेजना होगा. इस मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा. इसी तरह से आप 12वीं का रिजल्ट भी आप चेकर कर सकते हैं. 

आईवीआरएस कॉल से भी मिलेगा रिजल्ट 

छात्र बिना इंटरनेट कॉल के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. इसके लिए आईवीआरएस की सुविधा दी गई है. दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर 24300699 और अन्य राज्यों के लिए नंबर 011-24300699 नंबर पर कॉल करके छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट सुन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-AP Inter 2nd Year Results 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12 कक्षा का रिजल्ट, यहां एक क्लिक में देखें अपना स्कोर

कब हुई थी परीक्षा, कितने छात्र हुए शामिल?

इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी जिसमें 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. देश-विदेश के हजारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होगी.  रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-सीहोर के श्लोक प्रजापति बने साइंस में स्टेट टॉपर, 98.6% अंकों से रचा इतिहास; पिता करते हैं मजदूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *