FD कराने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC और फेडरल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

a0e12055fe13932688868360298350b117879388280151241 original


FD Interest Rate News: अगर आप भी अपनी बचत को बैंक की FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. HDFC Bank और Federal Bank ने अपनी कुछ अवधि की FD पर ब्याज दरों में एक अहम बदलाव किया है. खास तौर पर इसका फायदा सीनियर सिटीजन्स को मिल सकता है. फेडरल बैंक में सीनियर सिटीजन को चुनिंदा अवधि की FD पर अधिकतम 7.20% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि HDFC बैंक ने एक खास अवधि के FD पर इस दर को बढ़ाकर 7.10% कर दी है.

दरअसल, यह नई दरें HDFC बैंक में 19 अगस्त और फेडरल बैंक में 17 अगस्त से लागू हो चुकी हैं. ऐसे में. अगर आप FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ निवेश से पहले सबसे ज्यादा ब्याज दर देखना काफी नहीं है.

HDFC Bank में सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज मिलेगा?

HDFC बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा रकम वाली FD पर सीनियर सिटीजन्स के लिए एक खास अवधि की ब्याज दर में 0.10% यानी 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है.

पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल खतरे का निशान, एक्शन में FSSAI

  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि का FD पर अब 7.10% ब्याज मिलेगा.
  • इससे पहले इस अवधि पर सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दिया जा रहा था.
  • बैंक की वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD की ब्याज दरें अवधि के हिसाब से 3.25% से 7.10% तक हैं.
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल की FD पर 6.65% ब्याज मिल रहा है.
  • नियमित ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.50% तक ब्याज मिल रहा है.

Federal Bank में FD पर 7.20% तक ब्याज

फेडरल बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की जमा रकम के लिए FD की ब्याज दरों में संशोधन किया है. इन नई दरों के मुताबिक, बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि में 3.50% से लेकर 7.20% तक ब्याज दिया जा रहा है.

  • 7 से 29 दिन: 3.50% 
  • 30 से 45 दिन: 3.75%
  • 46 से 90 दिन: 4.75%
  • 91 से 180 दिन: 5%
  • 181 दिन: 6.50%
  • 1 साल: 6.75%
  • 1 साल से अधिक से 15 महीने से कम: 6.90%
  • 15 महीने: 7.15%
  • 15 से 24 महीने: 6.90%
  • 24 महीने से अधिक से 48 महीने से कम: 7%
  • 48 महीने: 7.20%
  • 48 महीने से 10 साल से अधिक: 6.90%

क्या पुरानी FD तोड़कर नई FD करा लें?

सिर्फ ब्याज दर बढ़ने की वजह से अपनी पुरानी FD को समय से पहले तोड़ना हमेशा सही फैसला नहीं होता. ऐसे करने से पहले कुछ जरूरी बातों का हिसाब रखना बेहद जरूरी है. 

  • आपकी मौजूदा FD पर कितनी ब्याज दर मिल रही है.
  • FD की मैच्योरिटी में कितना समय बचा है.
  • नई FD पर कितनी ब्याज दर मिल रही है.
  • समय से पहले FD तोड़ने पर कितना चार्ज लगेगा.
  • ब्याज से होने वाली कमाई पर कितना टैक्स देना पड़ सकता है.

1 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग भी मंहगी, 4 रुपए बढ़ गया डिलिवरी चार्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *