GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’

b30fd2af89274fdccc66843bc3f21d5b1779979797056975 original


आईपीएल 2026 के फाइनल की तारीख पास आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खिताबी भिड़ंत में जगह बना चुकी है. दूसरी फाइनलिस्ट टीम का नाम 29 मई को सामने आएगा, जब क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी. इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी.

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का भूत बना दिया था. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्कों से सुसज्जित 97 रनों की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले थे. तीन ऐसे बड़े रिकॉर्ड हैं, जिन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में वैभव तोड़ सकते हैं.

IPL में सबसे तेज 1000 रन (भारतीय)

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं. उन्होंने 25 पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ था. वैभव सूर्यवंशी अब तक 22 पारियों में 932 रन बना चुके हैं. क्वालीफायर 2 में गुजरात के खिलाफ वैभव अपनी 23वीं पारी में 68 रन बनाते ही एक हजार रन पूरे कर सकते हैं. ऐसा करके वैभव एक हजार आईपीएल रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे.

IPL में सबसे तेज 100 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में अब तक 402 गेंदों का सामना किया है और अब तक 89 छक्के जड़ चुके हैं. क्वालीफायर 2 में वैभव 11 सिक्स और लगा देते हैं, तो आईपीएल में सबसे कम गेंद खेलकर 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ जाएगा. अभी यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 657 गेंद खेलकर 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ था.

एक सीजन में 700 रन

राजस्थान रॉयल्स के इतिहास को उठाकर देखें, तो अब तक सिर्फ जोस बटलर ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाए हैं. राजस्थान का कोई अन्य बल्लेबाज एक सीजन में 700 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है. 15 वर्षीय वैभव RR के ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं, जिन्होंने एक सीजन में 700+ रन बनाए हों. ऐसा करने के लिए उन्हें गुजरात के खिलाफ 20 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें:

रोहित-पंत और एमएस धोनी, IPL 2026 की सबसे बड़ी ‘स्कैम प्लेइंग XI’, करोड़ों लेकर टीम का किया बेड़ा गर्क

बारिश में धुल गया RR और GT का क्वालीफायर 2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL का नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *