ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय

1d03c78be0f4f675a278afeb6967aa9617841125074021364 original


Axar Patel ICC ODI All-Rounder Rankings: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (15 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल लंबी छलांग लगाते दिखे. अक्षर ने बीते मंगलवार इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इसके साथ अक्षर वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय बन गए. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अक्षर ने पहले गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन खर्चे. इसके बाद नंबर सात पर बैटिंग के लिए उतरे अक्षर ने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली. अक्षर के बल्ले से यह पारी तब निकली, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप होकर आउट हो चुके थे. वहीं अच्छी बैटिंग करने वाले शुभमन गिल रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद उन्होंने टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली. 

रैंकिंग में बड़ी छगांल, टॉप-10 में इकलौते भारतीय 

वनडे ऑलराउंड रैंकिंग में अक्षर ने तीन पायदान की छलांग लगाई. अब वह 9वें स्थान पर आ गए हैं. उनकी रेटिंग 213 की है. रैंकिंग में टॉप-10 के अंदर अक्षर पटेल इकलौते भारतीय नजर आते हैं. यहां अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 316 रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं. दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 260 रेटिंग के साथ मौजूद हैं. टॉप-10 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और भारत के खिलाड़ी मौजूद हैं. 

अक्षर पटेल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

अक्षर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 15 टेस्ट, 72 वनडे और 101 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 688 रन बनाए और 57 विकेट लिए. वनडे में 915 रन स्कोर किए और 79 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से 750 रन निकले और गेंदबाजी करते हुए 101 विकेट अपनी झोली में डाले. 

 

यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *