IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

2802c8e3bd376b5b3bcb930a539a147117922385781831212 original


भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. इसी के साथ ये सीरीज 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुई. सीरीज का पहला और तीसरा मैच टीम इंडिया ने जीता था. दूसरे और चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज जीती. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्णायक मुकाबला होना था, जो बारिश में धुल गया. देरी से शुरू हुआ ये मैच 9-9 का किया गया था, लेकिन भारतीय पारी भी पूरी नहीं हो पाई.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ ये मैच शाम को 7 बजे शुरू होना था, टॉस का टाइम 6:30 का था. लेकिन बारिश के चलते इसमें देरी हुई. जब बारिश रुकी तो जल्दी ही ग्राउंड को मैच के लिए तैयार कर दिया गया. 9 बजे टॉस हुआ, जिसे जीतकर शे होप ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. 9:30 बजे मैच शुरू हुआ.

अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 16, ईशान किशन ने 30, श्रेयस अय्यर ने 22 और नमन धीर ने 24 रन बनाए. तिलक वर्मा को शमर स्प्रिंगर ने बोल्ड किया, इस समय बारिश काफी तेज हो गई थी जिसके बाद मैच एक बार फिर रोक दिया गया. नमन नॉट आउट रहे, जिन्होंने 6 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए. टीम इंडिया पूरे 9 ओवर भी नहीं खेल सकी, जब मैच रुका तब स्कोर 7.4 ओवरों में 118/5 था. इसके बाद बारिश काफी तेज हो गई और मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया.

सीरीज 2-2 से बराबर पर समाप्त

भारत बनाम वेस्टइंडीज 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रा पर समाप्त. सीरीज का पहला और तीसरा मैच टीम इंडिया ने जीता था. दूसरे और चौथे मैच में विंडीज टीम ने जीत दर्ज की थी.

प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज स्क्वॉड

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *