IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

95282ca1d847fbf9e9bc596dd610e09e1792550382819975 original


मंगलवार, 20 अक्टूबर को भारत ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 92 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की. जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के नाम पहले से एक शर्मनाक रिकॉर्ड है. दरअसल बीते मंगलवार जिम्बाब्वे की टीम को अपने लगातार 23वें टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी, जो फुल मेंबर देशों में सबसे ज्यादा है.

रायपुर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में हरमनप्रीत कौर के 91 रन और शेफाली वर्मा की 69 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 216 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 124 रन ही बना सकी. इससे पूर्व भारत ने पहला और दूसरा टी20 मैच भी जीत लिया था.

जिम्बाब्वे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

फुल मेंबर देशों की बात करें तो महिला टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे लगातार 23 हार झेल चुकी है. भारत के खिलाफ लगातार 3 मैच हारने के बाद जिम्बाब्वे का यह अनचाहा रिकॉर्ड और आगे बढ़ गया है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश है, जिसे 2012-2014 के बीच लगातार 15 हार मिली थीं.

इस अनचाही लिस्ट में लगातार 14 हार के साथ आयरलैंड तीसरे स्थान पर है. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीम भी शामिल है. दक्षिण अफ्रीका को 2008-2010 के बीच लगातार 13 टी20 मैचों में हार मिली थी और श्रीलंका भी इस सूची में शामिल है.

लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम (महिला टी20)

23 हार – जिम्बाब्वे

15 हार – जिम्बाब्वे

14 हार – आयरलैंड

13 हार – दक्षिण अफ्रीका

13 हार – श्रीलंका

टी20 में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की फेहरिस्त में भारत भी शामिल है, लेकिन वह जिम्बाब्वे से बहुत पीछे है. 2018-2019 के दौर में भारतीय टीम को लगातार 7 टी20 मैच हारने पड़े थे. 

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ

जिम्बाब्वे की महिला टीम इतिहास में पहली बार भारत दौरे पर आई थी. पहले मुकाबले में उसने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए 4 विकेट से वह मैच जीता था. मगर अगले दोनों मुकाबले उसने बुरी तरह हारे. दूसरा टी20 टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता, वहीं तीसरे टी20 मैच में भी भारत को 92 रनों की बड़ी जीत मिली.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *