IPL 2026 में 2 बार भिड़ चुकी है GT और RR, जानिए Qualifier-2 से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड

98a5cf227bc46d78dafad95da688db1e17800338690011212 original


IPL 2026 Qualifier-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत है. जीतने वाली टीम इस सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट होगी, जो खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT पिछले मैच में हारकर आ रही है और रियान पराग की कप्तानी वाली RR शानदार जीत के साथ आ रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 2 बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जानिए उनमें किसका बल्ला चला था और गेंद से किसने कहर बरपाया था. साथ में जानिए GT और RR के हेड टू हेड में कौन आगे है. आज क्वालीफायर-2 न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा, इसी ग्राउंड पर RR ने SRH को एलिमिनेटर में हराया था.

IPL 2026 में दो बार भिड़ चुकी है GT-RR

इस सीजन 4 अप्रैल को दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तब रवि बिश्नोई ने गेंद से कहर बरपाया था और 4 विकेट लिए थे. राजस्थान रॉयल्स इस मैच को 6 विकेट से जीत गई थी, हालांकि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस मैच में खामोश रहा था. वह 31 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए थे. ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 75 रन बनाए थे, यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ा था. कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए थे. GT के लिए साईं सुदर्शन ने इस मैच में 73 रन बनाए थे, हालांकि टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई थी.

इसके बाद जब दोनों टीमें भिड़ी तब गुजरात टाइटंस ने 77 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. 9 मई को हुए मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए और RR को 152 रनों पर ढेर कर दिया. राशिद खान ने इस मैच में 4 विकेट लिए थे. वैभव सूर्यवंशी (36) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया था. टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन (55) और कप्तान शुभमन गिल (84) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की कप्तानी से छुट्टी? MI ने टीम मीटिंग में सीनियर प्लेयर्स को भी दी चेतावनी

GT vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आपस में 10 बार भिड़ चुकी है, जिसमें GT का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात ने 7 बार बाजी है और राजस्थान सिर्फ 3 बार जीत सकी है. 2022 का फाइनल गुजरात ने राजस्थान को हराकर ही जीता था.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्या बोल गए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, भड़के लोग; हो रही है आलोचना

प्लेऑफ से पहले लीग स्टेज की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने 14 में से 9 मैच जीते थे. +0.095 की नेट रन रेट के साथ टीम ने अंक टिका में दूसरा स्थान हासिल किया था, इसी वजह से उन्हें फाइनल में जाने के 2 मौके मिल रहे हैं. पहले क्वालीफायर में RCB के हाथों टीम हार गई थी. 

राजस्थान रॉयल्स लीग स्टेज के अंतिम मैच में जीतकर प्लेऑफ में पहुंची थी, 14 में से 8 जीत के साथ टीम चौथे स्थान पर रही थी. एलिमिनेटर में टीम ने SRH को बुरी तरह हराया, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 243 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *