LSG vs DC: आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, किसकी होगी जीत? जानें DC और LSG में किसका पलड़ा भारी

441ace60ebb698aec186f31ff43f50be17750440850521212 original


लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आज आमने सामने होगी, ये इस संस्करण (IPL 2026) में दोनों का पहला मैच है. पिछले संस्करण DC और LSG का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था. दोनों ही टीमों को अब भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है, टीम आज जीतकर सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर सभी की निगाहें होंगी, जो पिछले साल बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. दूसरी तरफ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर भी सभी की नजरें टिकी हैं, क्या वह अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को जीत दिला पाएंगे. बल्लेबाजी में पटेल का प्रदर्शन पिछले साल अच्छा रहा था, हालांकि वह गेंदबाजी में छाप नहीं छोड़ पाए थे. लेकिन आज दोनों के लिए एक नए सीजन की शुरुआत हो रही है, जानिए आज किसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की किस्मत खराब रही थी, उनके मुख्य गेंदबाज फिट नहीं थे. लेकिन इस बार मयंक यादव और मोहसिन खान अब फिट हैं, इस बार टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी भी हैं. दूसरी तरफ लुंगी एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट (12) लेने वाले गेंदबाज रहे थे. लुंगी के आलावा दिल्ली में आकिब नबी हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

आज किसका पलड़ा रहेगा भारी?

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं, कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव महत्वपूर्ण होंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी घातक साबित हो सकते हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले भारत दौरा शानदार रहा था. टीम की बल्लेबाजी भी अच्छी नजर आ रही है, केएल राहुल, डेविड मिलर, नितीश राणा के पास अच्छा अनुभव है.

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स आज अपने होम ग्राउंड (इकाना स्टेडियम) पर खेलेगी, इस टीम में निकोलस पूरन, एडन मार्क्रम जैसे विदेशी बल्लेबाज हैं, जिनका बल्ला आग उगलता है. ऋषभ पंत भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी, जो काफी समय से टीम इंडिया में कमबैक नहीं कर पा रहे. आवेश खान और मयंक यादव भी फिट हैं.

आज लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम को अपने होम ग्राउंड का भी फायदा मिल सकता है, टीम में स्पिन और तेज गेंदबाजी का अच्छा कॉम्बिनेशन है, टीम की बल्लेबाजी भी संतुलित नजर आ रही है.

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, शाहबाज अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड 

अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, काइल, जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, माधव तिवारी, पथुम निसांका, साहिल पारख, आकिब नबी दार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *