NCR में बसेंगे 4 नए शहर, 5 साल में खर्च होंगे 5000 करोड़, क्या है ‘नमो सिटीज’ का मास्टरप्लान

59cc722f3ac5d7baaf2b6ce2fc7b39cc17816793711341435 original


Namo Cities: दिल्ली-एनसीआर कितना ज्यादा क्राउडेड हो चुका है, ये तो सब देख ही रहे हैं. यहां की बढ़ती आबादी, ट्रैफिक और सुविधाओं पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए सरकार ने अब एक बड़ा फैसना लिया है. इस फैसले के अनुसार, अगले 5 सालों में NCR में 4 नए ग्रीनफील्ड शहर बनाए जाएंगे. इन्हें नमो सिटीज कहा जाएगा और इनके विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च भी किया जाएगा. 

क्या हैं नमो सिटीज?

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक में नमो सिटीज बनाने का फैसला लिया गया है. इस योजना के तहत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक नया ग्रीनफील्ड शहर बनाया जाएगा. ये शहर NCR के विकास को बैलेंस करेंगे और दिल्ली पर पड़ रहे जनसंख्या के बोझ को कम करेंगे.  

क्रूड ऑयल में गिरावट से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 285 अंक से ज्यादा उछला तो निफ्टी 24,000 के करीब

5000 करोड़ क्यों चाहिए?

सरकार इन चारों शहरों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये का फंड भी इस्तेमाल करेगी. इसके लिए राज्य सरकारें अपने-अपने प्रस्ताव भेजेंगी, जिसके बाद कुछ सरकारी प्रोसेस के बाद इन शहरों को मंजूरी दे दी जाएगी. 

नमो सिटीज में क्या होगा खास?

नमो सिटीज को आधुनिक और स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा. प्लान के अनुसार, यहां बेहतर सड़क नेटवर्क, आधुनिक आवासीय सुविधाएं, कारोबारी हब, हरियाली और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था विकसित की जाएगी. इन शहरों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और रैपिड रेल नेटवर्क से भी जोड़ने की तैयारी है. 

1000 बिलियन को 1 ट्रिलियन कहते हैं, 1000 ट्रिलियन को क्या कहेंगे? मस्क को अब वही बनना है!

सरकारी अनुमान के अनुसार, NCR की शहरी आबादी 2031 तक करीब 57% और 2041 तक 67% तक पहुंच सकती है. ऐसे में बढ़ती आबादी के कारण दिल्ली और आसपास के शहरों पर दबाव भी बढ़ रहा है, बस इसलिए ये योजना जरूरी है. इस योजना के तहत NCR के मुख्य शहरों के बीच ट्रैवल का टाइम घटाकर लगभग 30 मिनट करने का प्लान है.

आपको क्या होगा लाभ?

नए शहरों के विकास से रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण और सेवा क्षेत्रों में नौकरी के मौके मिलेंगे. साथ ही निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा. अगर ये योजना तय समय पर लागू हो जाती है तो NCR के लोगों को बेहतर आवास, कम ट्रैफिक, बेहतर कनेक्टिविटी और नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *