Onion And Baking Soda For Pests: क्या वाकई कीड़ों को खत्म करता है बेकिंग सोडा? जानें प्याज के साथ इसके इस्तेमाल का सही तरीका

14c3c0ac4a6e0d5262f5520dc96f987517754585888781257 original


Does Onion And Baking Soda Kill Insects: प्याज और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित या नियंत्रित करने का तरीका थोड़ा अजीब लग सकता है. कई लोग इसे सिर्फ घरेलू नुस्खा या बिना आधार की मान्यता भी मान लेते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि इसके पीछे कुछ हद तक विज्ञान और कीड़ों के व्यवहार की समझ काम करती है. कीड़े किसी जादू से आकर्षित नहीं होते, बल्कि वे गंध, नमी और भोजन के स्रोत की वजह से खिंचे चले आते हैं. 

क्या निकला रिसर्च में?

रिसर्च Repellent activity of green detergents and raw vegetable extracts against Drosophila melanogaster के मुताबिक, कीड़े अपनी सूंघने की क्षमता के जरिए भोजन ढूंढते हैं. जब प्याज काटा जाता है, तो उसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स के कारण तेज गंध निकलती है. यह गंध हवा में तेजी से फैलती है और कई कीड़ों को भोजन जैसी लगती है, खासकर उन कीड़ों को जो सड़े-गले पदार्थों पर निर्भर रहते हैं. यही वजह है कि कटा हुआ प्याज मक्खी, चींटी और कॉकरोच जैसे कीड़ों को आकर्षित कर सकता है.

बेकिंग सोडा का रोल 

अब बात बेकिंग सोडा की करें, तो इसका रोल थोड़ा अलग होता है. बेकिंग सोडा, जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है, अपने आप में कीड़ों को आकर्षित नहीं करता. लेकिन जब इसे प्याज या किसी मीठी चीज के साथ मिलाया जाता है, तो कीड़े इस मिश्रण को खा लेते हैं. माना जाता है कि बेकिंग सोडा कीड़ों के शरीर में मौजूद एसिड के साथ रिएक्ट कर गैस बनाता है, जिससे उनके डाइजेशन पर असर पड़ सकता है. हालांकि, यह भी सच है कि कीड़ों को मारने में इसकी प्रभावशीलता पर ठोस साइंटफिक प्रमाण अभी सीमित हैं.

इसे भी पढ़ें-डायनेमिक प्राइसिंग का गणित: अब फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय क्या?

घर पर इसे बनाना भी काफी आसान है. एक छोटा प्याज काटकर किसी उथले बर्तन में रखें। उसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। चाहें तो थोड़ा सा चीनी भी डाल सकते हैं, ताकि यह और ज्यादा आकर्षक बन सके। इस बर्तन को किचन के उन हिस्सों में रखें, जहां अक्सर कीड़े नजर आते हैं, जैसे सिंक के पास, डस्टबिन के आसपास या कोनों में. ध्यान रखें कि इस मिश्रण को हर एक-दो दिन में बदलते रहें, क्योंकि समय के साथ प्याज की गंध कम हो जाती है। साथ ही इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.

कीड़ों के व्यवहार पर आधारित

इस तरीके को बेट यानी चारा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह कीड़ों के व्यवहार पर आधारित है. Anticimex Malaysia के अनुसार, कीड़े प्याज की गंध से आकर्षित होकर इस मिश्रण को खाते हैं, जिसके बाद बेकिंग सोडा उनके शरीर में प्रतिक्रिया करता है. हालांकि, इसका असर हर तरह के कीड़ों पर समान नहीं होता, क्योंकि हर कीड़े की प्रतिक्रिया अलग होती है. 

इसे भी पढ़ें-अगले 3 महीने की शॉपिंग लिस्ट अभी निपटा लें! हवाई सफर महंगा, डिलीवरी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर संकट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *