Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल

7202eb80f6ec02a7d37982ae3366202417846577705971346 original


Online Jewelry: ऑनलाइन स्टोर्स पर हम कई स्टाइलिश ज्वैलरी देखते हैं और खरीदते भी है. जिनकी कीमत भी काफी कम होती है. इनकी कम कीमतें देखकर हम इन्हें खरीद तो लेते हैं, लेकिन ये हमारी जान पर बड़ा जोखिम बनती जा रही हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन सस्ती ज्वैलरीज में ऐसा धातु होता है जो कैंसर का खतरा पैदा करता है. आइये जानते हैं क्या लिखा है इस रिपोर्ट में.

कौन सा धातु मिला होता है?
द संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अमेजॉन और टिकटॉक शॉप पर बिक रही कुछ चीप सिल्वर ज्वैलरी में कैडमियम नाम का एक बेहद जहरीला धातु मिला है. ये धातु कैंसर, किडनी की बीमारी और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल कुछ दिन पहले ही जांच के लिए खरीदी गई ज्वैलरी की बर्मिंघम एसे ऑफिस में जांच कराई गई, जहां कीमती धातुओं की शुद्धता की जांच होती है. रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?

जांच में क्या आया सामने?
इस जांच में सामने आया है कि अमेजॉन पर 2.99 पाउंड (करीब 387 रुपये) में बिक रही एक अंगूठी को 925 स्टर्लिंग सिल्वर बताया गया था. लेकिन जांच में सामने आया कि उसमें 92.3 प्रतिशत कैडमियम था, जबकि उसमें कम से कम 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी होनी चाहिए थी. ये मात्रा ब्रिटेन की तय कानूनी सीमा से 9 हजार गुना ज्यादा थी. 

इसी तरह 999 सिल्वर और तिब्बती सिल्वर बताकर बेचे जा रहे कुछ चार्म्स और इयररिंग्स में भी कैडमियम की मात्रा हजारों गुना ज्यादा पाई गई. तो वहीं टिकटॉक शॉप पर 925 सिल्वर बताकर बेचे गए एक ब्रेसलेट के चार्म्स में 33 प्रतिशत कैडमियम मिला, जो कानूनी सीमा से करीब 3300 गुना ज्यादा था.

कैसे खतरनाक है कैडमियम?
बता दें कि कैडमियम एक जहरीली धातु है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर रिचार्जेबल बैटरी और इंडस्ट्रियल सामान बनाने में होता है. ये धीरे-धीरे शरीर में जमा होता रहता है और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, हड्डियां कमजोर कर सकता है और कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: 33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा

कंपनियों ने पेश की सफाई
इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद अमेजॉन ने कहा कि वो कस्टमर सुरक्षा को गंभीरता से लेता है और आंतरिक जांच के बाद ऐसे प्रोडक्ट्स को हटाया जा रहा है. वहीं टिकटॉक शॉप ने संबंधित सेलर पर प्रतिबंध लगा दिया है और जहरीला ब्रेसलेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट रिकॉल भी जारी किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *