आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब किंग्स की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में 5 बदलाव किए हैं. कई बड़े खिलाड़ी बाहर कर दिए गए हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में एक चेंज किया है. इस तरह दोनों टीमों के मिलाकर कुल 6 बदलाव किए गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स ने कैप दी है. वह आज डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. वहीं दिल्ली की टीम में डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल की वापसी हुई है.
जानें क्या बोले अक्षर पटेल?
टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टॉस जीतने से यही बात सही साबित हो रही है. मैचों में, हमने बल्ले, गेंद या फील्डिंग से अहम मौकों पर जीत हासिल नहीं की है, वरना हमारा प्रदर्शन उतना बुरा नहीं रहा है. हम अपने तरीके से क्रिकेट खेलेंगे और नतीजे की चिंता नहीं करेंगे. जीत हो या हार, हम अच्छी पिच पर खेलने की कोशिश करेंगे. पिच नई है, नई गेंद से थोड़ा बहुत स्विंग मिल सकता है और हम उन्हें पहले बल्लेबाजी करने देना चाहते हैं. हमने अपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं.”
जानें क्या बोले श्रेयस अय्यर?
टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “सच कहूं तो, पिच के बारे में तब तक कुछ पता नहीं चलता जब तक आप उस पर खेल नहीं लेते. बस मैदान पर उतरिए और अपना प्रदर्शन कीजिए. हमें पॉइंट्स टेबल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना है, बस अपनी काबिलियत और सहज ज्ञान पर ध्यान दीजिए. यही वो चीज है जो हमने पिछले कुछ मैचों में ठीक से नहीं की है, हमने अपने सहज ज्ञान पर भरोसा नहीं किया और दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उतार-चढ़ाव तो आते ही रहेंगे, बात बस इतनी है कि आप कितनी जल्दी उनसे उबर पाते हैं. बेन ड्वार्शियस लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टीम में आए हैं.”
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
यह भी पढ़ें-
ऑस्ट्रेलिया ने किया PAK वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, IPL 2026 में खेल रहे इतने खिलाड़ी चुने गए