Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल

71806c641dbc9fdfd250e695435291d617841647529861379 original


Petrol-Diesel Rate Today on July 16: आज गुरुवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) द्वारा सुबह 6 बजे जारी किए गए रेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह से गाजियाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर है.

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
लेह 109.81 रुपये 97.92 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये  103.82 रुपये
कोहिमा 104.39 रुपये 95.91 रुपये

आज से टैक्स में बड़ा बदलाव

पेट्रोल-डीजल की स्थिर कीमतों के बीच सरकार ने आज से इनके निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल (Windfall Tax) में बड़ा बदलाव किया है. अमेरिका और ईरान के बीच ताजा सैन्य हमलों के मद्देनजर सरकार ने दआज से डीजल के निर्यात पर टैक्स को बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 8.5 प्रति लीटर था. इसी तरह से ATF (Air Turbine Fuel) पर भी एटीएफ को बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 7.5 रुपये प्रति लीटर था. इस बीच, सरकार ने पेट्रोल को राहत देते हुए इसके निर्यात पर लगने वाले शुल्क को घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 4 रुपये प्रति लीटर था. 

ये भी पढ़ें:

8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA! 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *