Petrol-Diesel Rate: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने सोशल मीडिया पर खुद बता दिया, जानें क्या कहा है

f4655804891b1836f63f39605ff5769617769620215691346 original


Petrol- Diesel Hike News: ईरान- यूएस युद्ध के बीच लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हो  रहा है. ऐसे में कोई सीधे ये अनुमान लगा ले कि आने वाले समय में 25-30 रुपये की बढ़ोतरी और होने वाली है. ऐसी खबरों से किसी का भी बी.पी हाई हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही खबर फैल रही है, जिसको लेकर अब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया कि है कि क्या ऐसा वाकई में होने वाला है?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल एक मीडिया हाउस ने अपने प्लेटफॉर्म पर 22 अप्रैल को खबर लगाई थी कि, ‘पेट्रोल- डीजल की कीमतों में 25-28 रुपये प्रति लीडर के हिसाब से इजाफा होने वाला है’. खबर की ये हैडलाइन थी और अंदर इसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के हालातों का हवाला देते हुए बताया है कि इसी की वजह से इन कीमतों में वृद्धि होने वाली है. इस खबर से यूजर्स के बीच डर की स्थिति बन गई थी. जिसके बाद खुद पेट्रोलियम मंत्रालय ने सामने आकर इस बात की सच्चाई से पर्दा उठाया है.

क्या है सच्चाई?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल के जरिए इस खबर की सच्चाई लोगों के सामने लाई है. उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पर ‘फेक न्यूज अलर्ट’ लिखा. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है. आपको ये स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसी खबरें लोगों में भय और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं और ये पूरी तरह से मिसलीडिंग खबर है’.

उन्होंने आगे लिखा, ‘वास्तव में, भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पिछले चार सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली तीव्र वृद्धि से बचाने के लिए निरंतर कदम उठाए हैं’. ऐसे में मंत्रालय ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है. यदि आप भी ऐसी किसी खबर को पढ़कर परेशान हो रहे हैं तो पहले आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें. उसके बाद ही कोई कदम उठाएं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *