Rohit Yadav Javelin Throw New Record: भारत की तरफ से रोहित यादव ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

0ca8b384501bd031f7b0af490b2d832817828852226841430 original


65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो में एक न्यू रिकॉर्ड देखने को मिला है. भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव ने जेवलिन थ्रो में (87.05) मीटर का थ्रो फेका जिसके साथ उन्होंने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है.

इसके साथ उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. यह एथलेटिक्स चैपियनशिप कलिंगा स्टेडियम में खेली जा रही थी. रविवार को रोहित यादव इस सीजन में भारत की तरफ से सबसे लंबा थ्रो करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी को हूडी से छिपाना पड़ा मुंह! वायरल वीडियो के पीछे की कहानी अब आई सामने

दुनिया के थ्रोअर लिस्ट में रोहित यादव किस स्थान पर मौजूद?

इसके साथ ही वह श्रीलंका के खिलाड़ी रमेश थरंगा पथिरगे (92.62) मीटर के थ्रो रिकॉर्ड के बाद दुनिया के थ्रोअर लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं.इ स लिस्ट में भारत के स्टार जेविलन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है.नीरज (85.69) मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

रोहित को काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा था

रोहित के लिए यह थ्रो इसलिए भी खास रहा क्योंकि उनका पिछला बेस्ट (83.04) मीटर का था. उन्होंने ये थ्रो 2023 में हासिल किया था.रोहित यादव ने (77.71)मीटर, (77.63)मीटर, एक फाउल(नो मार्क),(77.51) मीटर,(79.40) मीटर और फिर अंतिम प्रयास में उन्होंने (87.05) मीटर का थ्रो किया. रोहित ने बताया कि थ्रो करने में उनको काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा था,लेकिन आखिरी थ्रो में उन्होंने अपनी लय पकड़ी और अपना पूरा बेस्ट दिया.

मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.रोहित ने आगे बताया कि ट्रेनिंग के दौरान वे 86-87 मीटर का थ्रो कर रहे थे,लेकिन शुरूआती प्रदर्शन में वह अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे थे.अब उनको उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएंगे.

यशवीर और सचिन ने भी क्वालिफिकेशन मार्क हासिल किया

रोहित यादव ने खुशी जताई कि बड़ी प्रतियोगिता से पहले एक नया बेंचमार्क सेट करने में वे सफल रहे. पुरुषों की जेवलिन स्पर्धा में यशवीर सिंह ने (83.72) मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और सचिन यादव ने (82.32) मीटर के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Cody Gakpo Viral Video: कोडी गाक्पो ने पहले दागा गोल फिर बच्चे की मौत को याद कर बीच मैच में फूट-फूटकर रोने लगे, फीफा का सबसे भुक पल देखिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *