Roti Pizza Recipe : बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा

01fc6e2a5e85472d998b6782b85a4ba017840186211111120 original


Roti Pizza Recipe : रात की बची हुई रोटियों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इन्हीं रोटियों से कुछ ही मिनटों में टेस्टी और बाजार जैसा रोटी-पिज्जा बनाया जा सकता है. इसके लिए अलग से पिज्जा बेस तैयार करने, आटा गूंथने या ओवन की जरूरत नहीं पड़ती है. बची हुई रोटी को ही पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है और कुछ ही मिनटों में टेस्टी रोटी पिज्जा तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं कि बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा बनाने का आसान तरीका क्या है. 

कैसे बनता है रोटी पिज्जा?

रोटी पिज्जा में बची हुई चपाती या रोटी को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम समय में टेस्टी स्नैक बनाना चाहते हैं. इसमें घर में मौजूद सब्जियां, टोमैटो सॉस और चीज का इस्तेमाल करके तवे या पैन पर ही पिज्जा तैयार किया जाता है. इसके लिए ओवन की जरूरत नहीं होती है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बची हुई रोटियों का अच्छा इस्तेमाल हो जाता है. इससे पिज्जा बेस बनाने के लिए अलग से आटा गूंथने और उसे फूलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती है. गेहूं की रोटी का इस्तेमाल होने की वजह से यह मैदे वाले पिज्जा बेस की तुलना में हेल्दी ऑप्शन भी माना जाता है. इसका पतला और कुरकुरा बेस भी खाने में काफी टेस्टी लगता है.

बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा बनाने का आसान तरीका क्या है?

1. बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बासी रोटी लें और उसे हल्का सा सेंक लें,  जिससे वह कुरकुरी बेस की तरह तैयार हो जाए.

2. अब वरोटी के ऊपर हल्की परत में टोमैटो सॉस लगाएं. इसके बाद शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न जैसी बारीक कटी सब्जियां फैलाएं.

3. इसके बाद सब्जियों के ऊपर अच्छी मात्रा में मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज डालें. 

यह भी पढ़ें – Recipes With Curdled Milk : फटे दूध से सिर्फ पनीर ही नहीं बनता, बना सकते हैं इतनी सारी चीजें

4.  बाजार जैसा टेस्ट पाने के लिए ऊपर से ओरिगैनो और चिल्ली फ्लेक्स जरूर डालें. चाहें तो थोड़ा मिक्स्ड हर्ब्स भी डाल सकते हैं.इस रेसिपी में आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग टॉपिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. इस रेसिपी के लिए ओवन की जरूरत नहीं होती है. इसे आसानी से तवे या नॉन-स्टिक पैन पर बनाया जा सकता है. सभी टॉपिंग्स डालने के बाद रोटी-पिज्जा को ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं, जिससे चीज अच्छी तरह पिघल जाए और सब्जियां हल्की पक जाएं.

6. अब तैयार रोटी-पिज्जा को गरमा गरम परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा और ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स या चीज डालकर इसका टेस्ट और भी बढ़ा सकते हैं.

रोटी पिज्जा बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

1.इस रेसिपी के लिए कमरे के तापमान पर रखी बची हुई रोटी सबसे अच्छी रहती है. ताजी और बहुत मुलायम रोटी पिज्जा बेस के लिए सही नहीं मानी जाती है. 

2. टॉपिंग्स डालने से पहले रोटी को हल्का सेंक लें. इससे बेस कुरकुरा बनता है और जल्दी नरम नहीं पड़ता है. 

3. रोटी पर टोमैटो सॉस की पतली परत ही लगाएं. ज्यादा सॉस लगाने से बेस गीला हो सकता है.

4. सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, जिससे जल्दी पक जाएं और चीज के साथ अच्छी तरह मिल जाएं.

यह भी पढ़ें –  Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *