Travis Head Vs Virat Kohli IPL 2026: विराट के फैंस ने ट्रेविस हेड की वाइफ के साथ की ऑनलाइन बदतमीजी, जानिए क्या है मामला

e8655685963796d40480abd8a5d60ce417796973062481430 original


आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु को 55 रनों के बड़े स्कोर से हराया था. इस मैच में हमें विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच काफी तीखी बहस-बाजी देखने को मिली थी.

रसिख सलाम ने जब ट्रेविस हेड को 26 रनों पर पवेलियन वापिस भैजा तो विराट कोहली बहुत ही ज्यादा खुश नज़र आए थे.  जब विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने उतरे, तो ट्रेविस हेड ने विराट कोहली को आक्रामक शॉट्स खेलने को कहा जिसपर विराट कोहली ने ट्रेविस हेड कि तरफ इशारा करके कहा कि आप गेंदबाज़ी करने क्यो नहीं आते हैं? दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई ये बात-चीत लड़ाई का कारण बताई जा रही है.

इस मैच के खत्म होने पर जब ट्रेविस हेड ने विराट कोहली की तरफ दोस्ती का हाथ बढाया तब विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया और उनको इग्नोर कर दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

इस मामले के बाद ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका डेविस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया. जेसिका डेविस ने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को बेइज्जत किया और फिर विराट कोहली के फैंस उन्हें भी इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर घसीटते रहे.  विराट कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर जेसिका डेविस के साथ दुर्व्यवहार किया. जेसिका डेविस ने अपने बयान में ये भी कहा कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी बेहद घृणित कमेंट्स और प्राइवेट मैसेज भेजे गए थे. 

विश्व कप 2023 में भी जेसिका ने झेला था ट्रोलिंग

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट ‘द एडवरटाइजर’ के विज्ञापन में जेसिका डेविस ने अपनी बात रखते हुए बताया कि ये आईपीएल 2026 की घटना उनको 2023 वर्ल्ड कप  के साथ मिलती हुई लग रही हैं. उनको ऐसे ट्रोलिंग कमेंट्स और प्राइवेट मैसेज तब भेजे गए थे. जब 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप मैच में हराया था. साथ में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *