न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

372e88c3eb7f47e764143701f040604217926555393601472 original


कई घरों में गर्म रोटियों को रखने के लिए अखबार का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग रोटी को अखबार में लपेट देते हैं, तो कुछ इसे बिछाकर उस पर रोटियां रख देते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही के कुछ केमिकल खाने में मिलते हैं. इसलिए गर्म रोटी को अखबार में रखने से बचना चाहिए.

रोटी में मिलते हैं स्याही के केमिकल

अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई तरह के केमिकल हो सकते हैं. जब गर्म रोटी सीधे अखबार के संपर्क में आती है, तो स्याही के कुछ तत्व रोटी में पहुंचते हैं. ऐसे केमिकल वाले खाने को बार-बार खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसी वजह से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI भी खाने को अखबार में लपेटने या परोसने से बचने की सलाह देता है.

 पेट की परेशानी और गंदगी का खतरा

अखबार छपने से लेकर घर पहुंचने तक कई जगहों से गुजरता है. इस दौरान उस पर धूल और गंदगी लगती है. जब इसी अखबार में रोटी रखी जाती है, तो खाने की साफ-सफाई पर असर पड़ता है. वहीं, स्याही में मौजूद कुछ हानिकारक केमिकल भी खाने के संपर्क में आते हैं. तो रोटी अखबार में न रखें और इससे बचना ही बेहतर है. खासकर बच्चों के मामले में खाने की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसलिए रोटी को अखबार में रखने के बजाय  दूसरी सुरक्षित चीजों की सहायता लें . 

यह भी पढ़ें :Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

रोटी रखने के लिए क्या इस्तेमाल करें?

रोटी रखने के लिए साफ सूती कपड़े या स्टील के डिब्बे का इस्तेमाल करें. आप साफ कांच के बर्तन में भी रोटियां रख सकते हैं. इससे रोटियां ढकी रहेंगी और उन्हें अखबार के सीधे संपर्क में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर कागज का इस्तेमाल करना है, तो ऐसा पेपर लें जो खाने के लिए सुरक्षित हो. ध्यान रखें कि रोटी रखने वाला कपड़ा और बर्तन भी साफ होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?

डिस्क्लेमर:  अखबार में रोटी रखने से बचना बेहतर है, लेकिन केवल इस आदत के आधार पर कैंसर या किसी दूसरी गंभीर बीमारी का खतरा तय नहीं किया जा सकता. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *