England Playing 11 For 3rd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है. मुकाबला 07 जुलाई (मंगलवार) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार (06) को बोर्ड ने प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक सीरीज में दबदबा कायम रखा है.
गौर करने वाली बात यह है कि तीसरे मैच के लिए इंग्लिश टीम ने प्लेइंग 11 में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. टीम उसी इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसके साथ उन्होंने दूसरे टी20 में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.
Our XI is in for @TrentBridge! 🏏
Click below for the full story:
— England Cricket (@englandcricket) July 6, 2026
दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
टीम इंडिया को पहली जीत की तलाश
सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरे मैच के जरिए भारतीय टीम सीरीज में पहली जीत हासिल करना चाहेगी.
यह सीरीज के साथ-साथ श्रेयस अय्यर के लिए भी कप्तान के रूप में पहली जीत होगी. इससे पहले अय्यर की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना किया था. यह भारत के टी20 कप्तान के रूप में अय्यर की पहली सीरीज थी. वह दूसरी सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे हैं.
सीरीज में आगे इंग्लैंड
इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए तीसरा टी20 हर हाल में जीतना ही होगा. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो फिर मेन इन ब्लू के पास सिर्फ सीरीज बचाने का मौका रह जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी20 में कौन सी टीम बाजी मारती है.
यह भी पढ़ें: IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल