Bisleri Water Controversy: अब Bisleri के पानी में मिले कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, ये कितने खतरनाक?

c0feffc598669d8f5362a9a2ef2d13b917958510731151473 original


पैक्ड पानी को लोग अक्सर साफ और सुरक्षित मानकर खरीदते हैं. घर हो, ऑफिस हो, सफर हो या कोई सार्वजनिक कार्यक्रम, बोतलबंद पानी का इस्तेमाल आम हो गया है. लेकिन जब देश के बड़े पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड का नाम ही पानी की गुणवत्ता को लेकर विवाद में आ जाए, तो लोगों की चिंता बढ़ जाती है. इन दिनों बिसलेरी इसी वजह से चर्चा में है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है. इससे पहले गोवा स्थित प्लांट के एक सैंपल में भी केमिकल मिनरल्स को लेकर सवाल उठे थे. ऐसे में आइए समझते हैं कि पानी में मिलने वाला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.

पश्चिम बंगाल के प्लांट में मिला कोलीफॉर्म

हाल ही में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से जुड़ा है. यहां से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया था. जांच में बैच नंबर PB 201 के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली. खास बात यह है कि प्राथमिक लैब के साथ रेफरल लैब ने भी इसकी पुष्टि की. रिपोर्ट के मुताबिक इस बैच की मैन्युफैक्चरिंग डेट 20 जुलाई 2026 थी. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 12 अगस्त 2026 को ही इस विशेष बैच की बिक्री पर रोक लगा दी थी. अब जांच के निष्कर्षों के आधार पर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी दी है. यानी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.

गोवा प्लांट में भी सामने आई थी गड़बड़ी

बिसलेरी से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले गोवा स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल को लेकर भी विवाद हुआ था. 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने वहां से छह सैंपल लिए थे. कंपनी के मुताबिक, इनमें से पांच सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है. कंपनी ने इस जांच के खिलाफ अपील की. इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब में भेजा गया. वहां ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई. FSSAI ने इस सैंपल को भी असुरक्षित घोषित करते हुए प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी दी. वहीं बिसलेरी ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके स्वतंत्र परीक्षण में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर थी.

यह भी पढ़ें: Post Meal Sleepiness: चावल खाने के बाद क्यों ज्यादा आती है नींद? समझिए इसके पीछे की साइंस

क्या होता है कोलीफॉर्म बैक्टीरिया?

कोलीफॉर्म बैक्टीरिया ऐसे सूक्ष्मजीवों का एक समूह है, जो पर्यावरण, मिट्टी, पौधों और आंतों में पाए जाते हैं. पानी में इनकी मौजूदगी स्वच्छता और सप्लाई सिस्टम की गुणवत्ता को लेकर चेतावनी का संकेत हो सकती है. खासतौर पर फीकल कोलीफॉर्म या ई-कोलाई की मौजूदगी मल-मूत्र से होने की संभावना बढ़ाती है. FSSAI के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर मानकों के मुताबिक, 250 मिलीलीटर पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मौजूद नहीं होने चाहिए. इसलिए बोतलबंद पीने के पानी में इनका मिलना गंभीर गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी माना जाता है.

सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ये बैक्टीरिया?

कोलीफॉर्म समूह के सभी बैक्टीरिया सीधे तौर पर बीमारी पैदा नहीं करते, लेकिन इनकी मौजूदगी पानी के दूषित होने का संकेत होती है. यदि पानी में रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी मौजूद हों, तो इसे पीने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ संक्रमण गंभीर भी हो सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर क्षमता वाले लोगों में. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पीने के पानी में ई-कोलाई या थर्मोटॉलरेंट कोलीफॉर्म की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए. इसलिए ऐसे बैक्टीरिया की पुष्टि होने पर पानी की गुणवत्ता की जांच और जरूरी कार्रवाई करना बेहद अहम है.

यह भी पढ़ें: Eye Infection & Conjunctivitis: सुबह उठते ही खून की तरह लाल रहती हैं आंखें, हो सकती है यह बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *