IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म, किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप? जानें 70 मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

7a1b3d4a784503ebc823d85908bf78a317797159008481212 original


IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें हैं. 5-5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस समेत 6 टीमें बाहर हो गई हैं. रविवार को हुए मैच के बाद इस साल आखिरी बार अंक तालिका में बदलाव हुआ, जानिए कौन सी टीम ने किस पायदान पर रहकर सफर खत्म किया. साथ में जानिए अभी ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है.

टॉप-4 में कौन कहां

बता दें कि अंक तालिका में टॉप-2 टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं, क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में दूसरा मौका मिलता है. इस बार RCB और GT क्रमश पहले और दूसरे नंबर पर रही. दोनों ने 14-14 में से 9-9 मैच जीते और 5-5 हारे हैं. दोनों के अंक बराबर (18-18) रहे. लेकिन नेट रन रेट के आधार बेंगलुरु (+0.783) पहले और गुजरात (+0.695) दूसरे स्थान पर रही.

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 14 में से 9 मैच जीते और 18 अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट के आधार (+0.524) पर टीम तीसरे नंबर पर रही. राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही, जिन्होंने 14 में से 8 मैच जीते.

यह भी पढ़ें- अगर बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का क्वालीफायर-1, फिर कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL का नियम

अंक तालिका में अन्य 6 टीमों का हाल

पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर रही, PBKS ने 14 में से 7 मैच जीते. पंजाब लगातार 6 मैच हारी थी. 14 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर पर रही, DC ने 14 में से 7 मैच जीते और इतने ही हारे.

13 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें और 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर रही. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14-14 में से 4-4 ही मैच जीते, दोनों के 8-8 अंक रहे. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर MI नौवें (-0.584) और LSG दसवें (-0.740) नंबर पर रही.

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गजों होती है गिनती, लेकिन IPL 2026 में फिसड्डी साबित हुए ये 5 क्रिकेटर

IPL 2026 ऑरेंज कैप किसके पास है?

लीग स्टेज के 70 मैचों के बाद ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन के पास है, जिन्होंने 14 मैचों में 638 रन बनाए हैं. 616 रनों के साथ दूसरे स्थान पर शुभमन गिल उनसे ज्यादा पीछे नहीं है.

IPL 2026 पर्पल कैप किसके पास है?

भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा ने अभी 24-24 विकेट लिए हैं, लेकिन इकॉनमी रेट भुवि का बेहतर (8.07) है और इसी वजह से पर्पल कैप उनके पास है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *