IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही

fca12b950e71e5eab87041b7459282d51776533344344975 original


IPL 2026 में खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने का सिलसिला जारी है. उन चोटिल खिलाड़ियों की जगह अन्य क्रिकेटरों को जगह मिली है और इस लिस्ट में सबसे नया नाम गेराल्ड कोएट्जी का है. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. उनके अलावा भी की क्रिकेटर हैं जो रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2026 में आए हैं, जो एक मौका मिलते ही सनसनी मचा सकते हैं.

ये 5 रिप्लेसमेंट प्लेयर मचा देंगे तबाही

गेराल्ड कोएट्जी- दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 विकेट चटकाए थे. उसी सीजन उन्होंने 157.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर तबाही मचाई थी. उन्हें SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

कॉनर एस्टरहुइजन- विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन भी दक्षिण अफ्रीका से आते हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस में टॉम बैन्टन को रिप्लेस किया है. कॉनर ने इसी साल अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

जॉर्ज लिंडे- लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका का एक और खिलाड़ी. जॉर्ज लिंडे बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. वो वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स में ये हैं. लिंडे को 2 मौके मिले भी हैं, लेकिन उनमें वो केवल 23 रन बना पाए और एक भी विकेट नहीं लिया. मगर उन्हें टी20 में रन गति रोकने में महारत हासिल है.

दासुन शनाका- राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को सैम कर्रन की जगह अपनी टीम से जोड़ा है. ये वही शनाका हैं, जिन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में 76 रनों की पारी खेल पाकिस्तानी खेमे की धड़कनें बढ़ा दी थीं. वो श्रीलंका टीम के कप्तान रह चुके हैं और बेहद अनुभवी ऑलराउंडर हैं.

स्पेन्सर जॉनसन- चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया. 2024 में उनका IPL डेब्यू हुआ, लेकिन अब तक उन्हें केवल 9 मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमे उनके नाम 5 विकेट हैं. मगर 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 14 विकेट हैं और कुल टी20 करियर में 85 विकेट ले चुके हैं. जॉनसन की एक और खासियत है कि वे निरंतर 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में संडे को इन 4 टीमों की भिड़ंत, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *