Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती

0d075c0514e0656659adc6a9e405de9817842048769151346 original


ITR Meal Voucher Limit: क्या आपने अपना ITR यानी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है? अगर हां तो आप इस बारे में जानते ही होंगे. लेकिन अगर अब तक नहीं फाइल किया है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि ITR फाइल करने पर इस साल आपको मील वाउचर के 200 रुपये का टैक्स बेनिफिट नहीं मिल पाएगा. आइये बताते हैं आखिर ऐसा क्यों?

क्यों नहीं मिलेगा मील वाउचर?
इस बारे में तो हम सभी को पता है कि सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले मील वाउचर पर टैक्स-फ्री लिमिट बढ़ा दी है. लेकिन इस साल फाइल किए जा रहे ITR में आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है. इसका मतलब है कि ये सिर्फ वित्त वर्ष 2026-27 में मिलने वाली आय पर लागू होगा. इस आय का ITR वित्त वर्ष 2027-28 में फाइल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

अभी किस साल के लिए फाइल हो रहा ITR?
फिलहाल जो ITR फाइल किया जा रहा है वो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भरा जा रहा है, यानी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की आय के लिए. इसलिए इस साल टैक्स छूट का लाभ पुराने नियमों के अनुसार ही मिलेगा और 200 रुपये पर डे की नई लिमिट का दावा नहीं किया जा सकता. ऐसे में कर्मचारियों के बीच खासी निराशा है. क्योंकि उन्हें इस लाभ का फायदा उठाने के लिए एक और साल का इंतजार करना पड़ेगा.

बता दें कि इस बार यानी आप वित्त वर्ष 2026-27 का ITR फाइल करने जा रहे हैं, तो आपकी टैक्स गणना पुराने नियम के अनुसार होगी. इसका मतलब है कि आपको 50 रुपये प्रति मील की टैक्स-फ्री लिमिट मिलेगी. ऐसे में आईटीआर फाइल करते समय ये बिलकुल भी ना सोचें कि आपको 200 रुपये पर मील के हिसाब से रिटर्न मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *