NEET UG Result 2026: एनटीए नीट यूजी 2026 री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 20 लाख के करीब उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, जिनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए हैं. इस रिजल्ट की सबसे बड़ी खासियत यह रही की सफल उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से ज्यादा रही. इतना ही नहीं परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों का क्वालिफिकेशन रेट भी पुरुषों से बेहतर रहा, हालांकि टॉप रैंक की बात करें तो शुरुआती स्थान पर लड़कों का दबदबा देखने को मिला.
महिलाओं का प्रदर्शन पुरुषों से बेहतर
एनटीए के आंकड़ों के अनुसार परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत महिलाएं उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट 55.1 प्रतिशत रहा है, यानी इस बार भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में महिलाओं ने बेहतर सफलता दर्ज की. इसके अलावा कुल सफल उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से ज्यादा रही.
टॉप स्कोरर 715 अंक, दोनों टॉपर लड़के बनें
इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया. परीक्षा में कुल 19 उम्मीदवार 700 से ज्यादा अंक लाने में सफल रहे, वहीं 138 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए. इन टॉप स्कोरर में 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार नीट परीक्षा दे रहे थे, जबकि 99 प्रतिशत की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच रही है. यही वजह है कि महिलाओं की कुल सफलता दर ज्यादा होने के बावजूद सबसे ऊंची रैंक पर पुरुष उम्मीदवारों का दबदबा दिखाई दिया.
58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप 10 में लड़कों का दबदबा
- AIR स्टेट /UT स्टेट टॉपर जेंडर कैटेगरी
- 1 पंजाब आर्यन गुप्ता मेल जनरल
- 2 हरियाणा पांशुल बंसल मेल जनरल
- 3 राजस्थान उपलक्ष्य गोयल मेल जनरल
- 4 बिहार आयुष भालोटिया मेल जनरल
- 5 महाराष्ट्र कुडाले श्रावणी कृष्णा फीमेल OBC-NCL
- 6 बिहार रिया रंजन फीमेल OBC-NCL
- 7 उत्तर प्रदेश आर्यन दुबे मेल जनरल
- 12 तमिलनाडु वें कटपति वेलायुथम वी. ए. मेल जनरल
- 13 तेलंगाना वीराहगरी सह्यु मेल जनरल
- 20 कर्नाटक वैष्णवी दास फीमेल जनरल
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सफल अभ्यर्थी
राज्यों के प्रदर्शन की बात करें, तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की. वहीं लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए. 705 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले टॉप 17 उम्मीदवार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से रहे. वहीं आपको बता दें की री नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी. परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों पर हूई.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI