Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी

2d56904e5ebf12a318324f3c5f9dda0017844584675461470 original


Omelette Recipe: सुबह-सुबह गर्मागर्म, फूला हुआ और मक्खन जैसा मुलायम ऑमलेट प्लेट में आ जाए, तो नाश्ते का मजा ही अलग होता है. लेकिन कई बार घर पर बनाया गया ऑमलेट होटल जैसा स्वाद और टेक्सचर नहीं दे पाता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक छोटी सी कुकिंग ट्रिक और सही तरीके से फेंटे गए अंडे आपके साधारण ऑमलेट को भी बेहद स्वादिष्ट, हल्का और बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं आसान रेसिपी, जिससे हर बार आपका ऑमलेट इतना लाजवाब बनेगा कि घर वाले भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

इन चीजों की होगी जरूरत

2 अंडे, 2 चम्मच दूध, 1 बारीक कटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और 1 चम्मच मक्खन या तेल.

ऑमलेट को मुलायम और स्वादिष्ट बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले अंडों को एक बाउल में फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें 2 चम्मच दूध डालकर दोबारा फेंटें. इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह फेंटने से उसमें हवा शामिल होती है, जिससे ऑमलेट की बनावट ज्यादा हल्की और फूली हुई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका

अब ऐसे करें पकाने की तैयारी

नॉन-स्टिक पैन या तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें. उस पर थोड़ा मक्खन या तेल डालें. अब तैयार मिश्रण को धीरे-धीरे पैन पर फैलाएं. तेज आंच की बजाय मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि ऑमलेट बाहर से जले नहीं और अंदर तक समान रूप से पक जाए.

दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें

जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी दिखाई देने लगे, तब सावधानी से ऑमलेट को पलट दें. दूसरी तरफ भी 1 से 2 मिनट तक पकाएं. तैयार ऑमलेट को ब्रेड, टोस्ट, पराठे या अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप ऑमलेट को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा चीज, ओरिगैनो, काली मिर्च या ताजा हरा धनिया डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि दूध की मात्रा ज्यादा न हो, क्योंकि अधिक दूध से ऑमलेट का मिश्रण पतला हो सकता है. आमतौर पर 2 अंडों के लिए 2 चम्मच दूध पर्याप्त माना जाता है.

  • स्वाद के साथ पोषण भी
    ऑमलेट प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. अगर आप संतुलित नाश्ता चाहते हैं, तो इसे साबुत अनाज की ब्रेड और ताजी सब्जियों के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *