Best Foods For Thyroid Health: यह छोटी-सी ग्रंथि शरीर के कई जरूरी कामों को नियंत्रित करती है. मेटाबॉलिज्म, शरीर का तापमान, दिल की धड़कन, मूड और ऊर्जा का स्तर काफी हद तक इसी पर निर्भर करता है. डॉक्टरों के मुताबिक, दवाइयां थायरॉइड के इलाज में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन खानपान भी इस बात को प्रभावित करता है कि थायरॉइड कितनी अच्छी तरह काम करेगा. डॉ. नंदनी शंकरा नरायणा के अनुसार, कि सिर्फ डाइट से थायरॉइड की बीमारी न तो पूरी तरह होती है और न ही खत्म होती है, लेकिन सही भोजन थायरॉइड को बेहतर तरीके से काम करने में मदद जरूर कर सकता है.
आयोडिन की क्यों होती है जरूरत?
थायरॉइड को स्वस्थ रखने के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद जरूरी माने जाते हैं. इनमें सबसे अहम है आयोडीन. यही तत्व थायरॉइड हार्मोन बनाने में मदद करता है, जो शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करते हैं. आयोडीन की कमी होने पर शरीर में हार्मोन असंतुलन और थायरॉइड बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आयोडीन युक्त नमक, दूध, अंडे और समुद्री भोजन इसके अच्छे सोर्स माने जाते हैं. इसके अलावा सेलेनियम और जिंक भी थायरॉइड के लिए बेहद जरूरी हैं. सेलेनियम थायरॉइड हार्मोन को सक्रिय करने और ग्लैंड को नुकसान से बचाने में मदद करता है. वहीं जिंक हार्मोन के निर्माण में सहायक होता है. अंडे, बीज, दालें, मेवे और साबुत अनाज इन पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं.
क्या ब्रोकली, पत्ता गोभी और फूलगोभी से होती नुकसान?
सोशल मीडिया पर अक्सर ब्रोकली, पत्ता गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को थायरॉइड का दुश्मन बताया जाता है, लेकिन विशेषज्ञ इसे गलतफहमी मानते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य मात्रा में और पकाकर खाई गई ये सब्जियां नुकसान नहीं पहुंचातीं. उल्टा इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
खाने-पीने की किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान?
एक्सपर्ट के मुताबिक असली समस्या प्रोसेस्ड और जंक फूड से ज्यादा बढ़ती है. ज्यादा तला-भुना, मीठे पेय और अत्यधिक प्रोसेस्ड भोजन सूजन, वजन बढ़ने और थकान जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं, जिससे थायरॉइड के लक्षण और गंभीर महसूस होने लगते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज भी मानता है कि थायरॉइड की दवा सही समय पर लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ दवा के असर को कम कर सकते हैं. डॉक्टरों का मानना है कि थायरॉइड के लिए कोई जादुई डाइट नहीं होती. सबसे बेहतर तरीका यही है कि संतुलित भोजन लिया जाए, आयोडीन युक्त नमक सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, ताजा और घर का बना खाना खाया जाए और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी सख्त डाइट को न अपनाया जाए.
इसे भी पढ़ें-Heart Health: सुबह का सिरदर्द-थकान है साइलेंट किलर का अलर्ट, न करें इग्नोर वरना होंगे खतरनाक बीमारी के शिकार
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator